Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dia Mirza ने खरीदी 1.39 करोड़ की BMW iX इलेक्ट्रिक SUV, सिंगल चार्ज में देती है 635km की रेंज

    Updated: Thu, 12 Jun 2025 09:30 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस Dia Mirza ने हाल ही में BMW iX इलेक्ट्रिक SUV खरीदी है जिसकी कीमत 1.39 करोड़ रुपये है। पर्यावरण के प्रति जागरूक दीया अब इलेक्ट्रिक वा ...और पढ़ें

    दीया मिर्जा बनीं BMW iX इलेक्ट्रिक SUV की मालकिन।
    दीया मिर्जा बनीं BMW iX इलेक्ट्रिक SUV की मालकिन।

    HighLights

    1. 10% से 80% तक करीब 35 मिनट में चार्ज हो जाती है।
    2. 4.6 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सितारे हमेशा से ही लग्जरी गाड़ियों के शौकीन रखते आए है, वह अब लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों की तरफ रुख करने लगे हैं। इस लिस्ट में अब एक्ट्रेस दीया मिर्जा का नाम शामिल हो गया है। पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी सक्रियता के लिए जानी जाने वाली दीया ने हाल ही में BMW iX इलेक्ट्रिक SUV को खरीदा है। इसकी भारतीय बाजार में 1.39 करोड़ रुपये है। आइए जानते हैं कि BMW iX Electric SUV की खासियतों के बारे में।

    BMW iX की खासियतें

    BMW की ये इलेक्ट्रिक SUV कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है, जो इसे लग्जरी और मॉडर्न लुक भी देते हैं। इसमें हेक्सागोनल स्टीयरिंग व्हील और एक कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 12.3-इंच इंस्ट्रूमेंट पैनल और 14.9-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन है। इसके अलावा, इलेक्ट्रोक्रोमिक पैनोरमिक ग्लास रूफ और मल्टी-फंक्शनल सीट्स दी गई है।

    View this post on Instagram

    A post shared by BMW Infinity Cars (@bmwinfinitycars)

    BMW iX की बैटरी और रेंज

    BMW iX में 111.5 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो एक बार पूरी तरह से चार्ज होने के बाद 635 किमी (WLTP) तक की रेंज देता है। इस बैटरी की पालर दो इलेक्ट्रिक मोटर्स को ट्रांसफर होती है। यह ऑल-व्हील-ड्राइव कैपेसिटी के साथ आती है। इसे दोनों मोटर 523 hp की पावर और 765 Nm का टॉर्क जनरेट करते हैं। यह कार महज 4.6 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। वही यह 195 kW DC चार्जर से 10% से 80% तक करीब 35 मिनट में चार्ज हो जाती है। इसे 22 kW AC चार्जर से करीब 5.5 घंटे और 11 kW AC चार्जर से करीब 11 घंटे चार्ज होने में लगता है।

    ये सितारे खरीद चुके हैं इलेक्ट्रिक कार

    BMW iX को खरीदकर दीया मिर्जा उन बॉलीवुड सितारों की सूची में शामिल हो गई हैं, जिनके पास इलेक्ट्रिक कार है। इस लिस्ट में रितेश देशमुख, नुशरत भरूचा और इब्राहिम अली खान समेत कई एक्टर और एक्ट्रेस शामिल है। इसके अलावा, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इलेक्ट्रिक वाहन को चलाते नजर आ चुके हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Skoda Octavia RS फेस्टिव सीजन 2025 में हो सकती है लॉन्च, स्पोर्टी इंजन समेत प्रीमियम फीचर्स से लैस