Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Body on Frame और Monocoque SUV में होते हैं ये बड़े अंतर, जानिए आपके लिए कौन बेहतर

    Updated: Sat, 25 May 2024 08:00 AM (IST)

    Body on Frame और Monocoque Frame कंस्ट्रक्शन को लेकर लोगों की अपनी पसंद होती है। इन दोनों के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं। एक सड़क के लिए ज्यादा उपय ...और पढ़ें

    आइए, Body on Frame और Monocoque SUV के बीच बड़े अंतर जान लेते हैं।
    आइए, Body on Frame और Monocoque SUV के बीच बड़े अंतर जान लेते हैं।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा एसयूवी का दबदबा है। गाड़ी खरीदते समय लोग मोनोकोक (यूनिबॉडी) फ्रेम पर बनी कार खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं, ऑफरोडिंग पसंद करने वाले लोगों की पहली पसंद लैडर फ्रेम पर बनी एसयूवी होती हैं। आइए, इन दोनों के बारे में जान लेते हैं।

    Body on Frame

    Body on Frame SUV की शुरुआत 19वीं सदी में पहली कारों के निर्माण से हुई थी। इस तरह के फ्रेम में मुख्य रूप से दो कंपोनेंट होते हैं। एक रिजिड सीढ़ी जैसा फ्रेम नेटवर्क जो इंजन और ड्राइवट्रेन को ले जाता है और एक अलग बॉडी स्ट्रक्चर, जो उस पर लगा होता है।

    यह भी पढ़ें- Summer Driving Tips: गर्मी में कार चलाते समय आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, एक्सपर्ट से जानिए टेंशन फ्री ड्राइविंग टिप्स

    Monocoque Frame

    Monocoque Frame में एक यूनिटाइज्ड फ्रेम और बॉडी कंस्ट्रक्शन होता है। यहां पूरा फ्रेम नेटवर्क वाहन के कंपोनेंट का भार वहन करता है, जबकि बॉडी ऑन फ्रेम कंस्ट्रक्शन में केवल लैडर वाला हिस्सा ही भार उठाता है।

    Body on Frame और Monocoque Frame में कौन बेहतर?

    Body on Frame और Monocoque Frame  कंस्ट्रक्शन को लेकर लोगों की अपनी पसंद होती है। इन दोनों के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं। एक सड़क के लिए ज्यादा उपयुक्त है, जबकि दूसरा ऑफ-रोडिंग के दौरान बेहतर प्रदर्शन करता है। दोनों ही फ्रेम अलग-अलग कार्यों में उपयोगी साबित होते हैं। आइए, इन दोनों की खासियतों के बारे में जान लेते हैं। 

    Body on Frame

    1. इस तरह की गाड़ियां हल्की और काफी फ्यल एफिशियंट होती हैं।
    2. ड्राइविंग के मामले में भी ये काफी कमफर्टेबल होती हैं।
    3. सेफ्टी के मामले में भी इन पर ज्यादा भरोसा किया जा सकता है। 

    Monocoque Frame

    1. बेहतरीन ऑफरोडर कार होती हैं। 
    2. रफ एंड टफ यूज के लिए बेहतरीन विकल्प।
    3. रिपेयरिंग आसान है और इसमें खर्च भी कम होता है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 3 सिलेंडर और 4 सिलेंडर इंजन में क्या अंतर? जानिए आपके लिए कौन बेहतर