Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Citroen C3 पर मिल रही 1 लाख रुपये तक की तगड़ी छूट, ऑफर सभी वेरिएंट पर लागू

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 07:45 AM (IST)

    इस कार में फीचर्स के तौर पर एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मैनुअल एयर कंडीशनिंग फ्रंट और रियर USB चार्जिंग पोर्ट और डैशबोर्ड पर एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल का ...और पढ़ें

    Strong discount of up to Rs 1 lakh on Citroen C3
    Strong discount of up to Rs 1 lakh on Citroen C3

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इस फेस्टिव सीजन Citroen C3 की खरीद पर भारी बचत कर सकते हैं। कंपनी इस महीने दिवाली ऑफर के रूप में बंपर छूट दे रही है। अगर आप भी सिट्रान की इस गाड़ी को खरीदना चाहते हैं तो इस खबर को पूरा पढ़ें। यहां आपको बताने जा रहे हैं उन Citroen C3 पर मिलने वाले डिस्काउंट्स के बारे में।

    Citroen C3 फेस्टिव सीजन ऑफर

    अगर आप इस फेस्टिव सीजन Citroen C3 एयरक्रास हैचबैक को खरीदते हैं तो कंपनी आपको 1 लाख रुपये तक की डिस्काउंट ऑफर कर रही है। ये डिस्काउंट Citroen C3 के सभी वेरिएंट्स पर लागू है।

    Citroen C3 फीचर्स

    इस कार में फीचर्स के तौर पर एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मैनुअल एयर कंडीशनिंग, फ्रंट और रियर USB चार्जिंग पोर्ट और डैशबोर्ड पर एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के सपोर्ट वाला 10-इंच का टचस्क्रीन दिया गया है। वहीं, सेफ्टी फीचर्स के लिए इसमें डुअल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और सीटबेल्ट रिमाइंडर देखने को मिलते हैं।

    कितना दमदार है इसका इंजन?

    Citroen C3 दो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन के साथ आती है। इसमें 1.2-लीटर स्वाभाविक रूप से एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है जो 81 बीएचपी की अधिकतम पावर और 115 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करती है। दूसरा 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड यूनिट है जो 109 bhp की पावर और 190 Nm का टार्क जनरेट कर सकता है।

    खबरें और भी

    कार को फाइव स्पीड के साथ और छह स्पीज की मैनुअल गियरबॉक्स का इस्तेमाल करती है। इंजन को हाल के दिनों में BS6 स्टेज II मानदंडों में अपडेट किया गया था और उन्हें OBD2 के अनुरूप बनाया गया था। Citroen के लाइन-अप में एक C5 एयरक्रॉस मॉडल भी है एक e:C3 भी है जो एक इलेक्ट्रिक वाहन है।