यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इन छोटी गलतियों की वजह से चटक सकती है गाड़ी की विंडशील्ड, बचाव के लिए करें ये काम
कार के मालिकों को अपनी कार से अधिक प्रेम होता है वो नहीं चाहते कि उनकी कार पर किसी तरह की खरोच या फिर कुछ टूट फूट हो लेकिन क्या आप जानते हैं आपके कार ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। कार की विंडशील्ड टूटना एक सबसे बड़ी परेशानियो में से एक है। आपकी एक हल्की सी गलती से भी कार का शीशा टूट सकता है। इसके टूटने की कई वजहें हो सकती हैं। उबड -खाबड़ सड़कों के कारण भी कार की विंडशील्ड टूट सकती है। आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिसे जानकर आप अपनी कार का ध्यान रख सकते हैं।
विंडशील्ड की क्वालिटी सही होनी चाहिए
कई बार जब विंडशील्ड की क्वालिटी खराब होने के कारण भी टूट सकती है। इस समय ग्लास पर एक हल्की सी भी चोट उसे नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए कार खरीदने से पहले क्वालिटी पर जरूर ध्यान दे।
फ्रेम के कारण भी टूट सकता है कांच
अगर सही तरीके से फ्रेम में विंडशील्ड फीट ना हो तो फिर भी आपका शीशा टूट सकता है। कई बार विंडशील्ड का साइज फ्रेम के मुताबिक नहीं होता है जिसके कारण ये टूटता है। सही तरीके से फिट न होने के कारण कांच ढीले पड़ते हैं इसलिए टूट जाते हैं। जब आप कार की स्पीड को बढ़ाते है तो वाइब्रेशन की वजह से गिलास टूट सकता है।
अधिक धूप और ठंड से भी टूटता है कांच
ठंड से भी विंडशील्ड टूट जाती है। इसलिए कहा जाता है कार को हमेशा छांव में इन पार्क करना चाहिए। इससे आपके कार में कोई परेशानी आती है। अगर आप अपनी कार को धूप में पार्क करते है तो धूप की वजह से कांच के बाहरी किनारे फैलना शुरू कर देते हैं। इसके कारण ही ये टूट जाते हैं।
ये भी पढ़ें-
मिट्टी में फस जाएं कार तो घबराएं नहीं अपनाएं ये टिप्स, चुटकियों में होगा परेशानी का हल
इंजन को दमदार रखना है तो Engine Oil के इन फायदों का जरूर उठाएं लाभ, कार चलेगी सालों- साल
परिवार की सेफ्टी से न करें खिलवाड़, यहां जानें देश की सबसे सेफ 5 गाड़ियों के बारे में


