यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Economic Survey: 2030 तक देश में EV का लहराएगा परचम, सालभर में 1 करोड़ गाड़ियां बिकने के अनुमान
भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल का व्यापार इतना बड़ा होने वाला है कि साल 2023 तक 5 करोड़ प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष रोजगार भी लोगों को मिलेंगे। इकोनॉमिक सर्वे क ...और पढ़ें

नई दिल्ली ऑटोडेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट इतना तेजी से उभर रहा है, जिसका अंदाजा पहले लगा पाना बिल्कुल मुमकिन नहीं था। साल 2022 में लगभग 10 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री हुई, जिसको देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आने वाले समय में ईवी का कितना बड़ा कारोबार भारत में होने वाला है। इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार साल 2023 तक भारत में सालाना आधार पर ईवी की बिक्री 1 करोड़ तक होने के अनुमान हैं।
मंगलवार को संसद में पेश किए गए सर्वे में कहा गया है कि दिसंबर 2022 में भारत बिक्री के मामले में जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बन गया है।
.jpg)
जानिए क्या कहती है सर्वे
इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार, भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल का व्यापार इतना बड़ा होने वाला है कि साल 2023 तक 5 करोड़ प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष रोजगार भी लोगों को मिलेंगे। देश का मूड इस समय ग्रीन एनर्जी की तरफ है, जिसको भरने के लिए कई बड़ी वाहन निर्माण करने वाली कंपनियां व कई सारी स्टार्टअप कंपनियां इस सेक्टर में आगे बढ़ रही हैं।
भारत में ईवी का कितना बढ़ेगा क्रेज
पहले सड़कों पर निकलते ही ईवी का नामोनिशान नहीं मिलता था, लेकिन अगर अब आप सड़क पर निकलेंगे तो एक-दो ईवी आप दिख सकती हैं। इकोनामिक सर्वे के अनुसार आने वाले समय में ईवी का क्रेज इतना ज्यादा बढ़ जाएगा कि आपको बाहर निकलते हैं आसानी से इलेक्ट्रिक व्हीकल दिखाई देने लगेंगी।
कंपनियों का फोकस प्योर इलेक्ट्रिक
जनवरी में हुए ऑटो-एक्सपो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में देश कितना तरक्की कर रहा है, क्योंकि ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक व्हीकल की संख्या अधिक देखी गई थी। वहीं ढेर सारे मैन्युफैक्चर्स ने अपनी अपकमिंग कॉन्सेप्ट ईवी का अनावरण भी किया था। आने वाले समय में अधिकतर ऑटो प्लेयर्स प्योर इलेक्ट्रिक होने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं।
खबरें और भी
ईवी की कीमत घटने पर तेजी से बिक्री बढ़ने के आसार
इस समय देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल की जो कीमत है वह ईंधन से चलने वाली गाड़ियों की तुलना में अधिक है, क्योंकि बैटरी की जो कॉस्ट है वह गाड़ी के कुल कीमत की लगभग 50 फीसद हिस्सा है। आने वाले समय में बैटरी की कीमत कम होने के आसार हैं। कीमत कम होने के बाद लोगों की दिलचस्पी ईवी पर अधिक हो सकती है।