यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Electric Cars : इन इलेक्ट्रिक कारों की रही सबसे अधिक डिमांड, टाटा ने रखी बादशाहत बरकरार
इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। इसके रेंज के कारण लोग इस को काफी पसंद कर रहे हैं चलिए दे ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन का चलन काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है वही लोग भी इन गाड़ियों को खरीदना काफी पसंद कर रहे हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है और इसी को देखते हुए वाहन निर्माता कंपनियां भी काफी तेजी से इसके प्रोडक्शन को बढ़ाए जा रहे हैं ।
Tata Tigor EV / Tata Nexon EV
टाटा मोटर्स ने हाल के दिनों में इलेक्ट्रिक वाहनों के अपने टिगोर और नेक्सॉन रेंज की 2,831 यूनिट्स को सेल किया है और इसके कारण ही कंपनी ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। आपको बता दे कंपनी ने YoY बिक्री के आंकड़ों में 217 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की है। वहीं सितंबर 2021 में सिर्फ 893 इलेक्ट्रिक वाहनों की सेल दर्ज की थी।

वहीं त्योहारी सीजन से MoM की बिक्री के आंकड़े भी काफी मामूली रूप से बढ़े है। जो अगस्त 2022 में 2,765 यूनिट्स की तुलना में सितंबर 2022 में 66 यूनिट अधिक यूनिट्स की सेल करने में सक्षम हुई है।
MG ZS EV SUV
एमजी मोटर भारतीय बाजार में पिछले कुछ समय से ही अपने बिक्री के आंकड़े को सफल बनाए रखने में सक्षम रही है आपको बता दें सितंबर 2022 में कंपनी ने ZS EV SUV की 280 यूनिट्स की सेल की है। हालाकि YoY और MoM दोनों के सेल के आंकड़ों में 14.4 प्रतिशत और 11.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
Mahindra eVerito
महिंद्रा के लिए सितंबर का महीना काफी बेहतरीन रहा है आपको बता दें कंपनी ने सितंबर 2022 में महिंद्रा इलेक्ट्रिक में भारत में eVerito इलेक्ट्रिक सेडान की 112 यूनिट्स की सेल की है। जिसमे कुल 489.4 प्रतिशत की सालाना सेल की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
खबरें और भी

वहीं दूसरी ओर MoM की बिक्री के आंकड़ों में भी 558.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है क्योंकि कंपनी पिछले महीने सिर्फ 17 यूनिट्स सेल करने में सफल रही है।
ये भी पढ़ें-
अब रेस्तरां में खाना खाते हुए चार्ज करें अपनी इलेक्ट्रिक कार, महिंद्रा ने की ये नई पहल
ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के बाद भी आखिर क्यों दबदबा है मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कारों का, यहा समझें
