Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ELECTRIC SCOOTER: इतने कम कीमत में खरीदें ये शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स देख आप भी हो जाएंगे फैन

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Fri, 30 Sep 2022 04:28 PM (IST)

    ELECTRIC SCOOTER भारतीय बाजार में ओला के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 1 लाख से अधिक है। इस स्कूटर में 3 kWh की बैटरी है जो 8.5 kW की मोटर को प ...और पढ़ें

    इतने कम कीमत में खरीदें ये शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर
    इतने कम कीमत में खरीदें ये शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। ELECTRIC SCOOTER: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन का चलन काफी तेजी से बढ़ते जा रहा है। अगर आप त्योहारी सीजन में अपने लिए एक शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो ये आपके लिए एक शानदार मौका है। कई बार हम स्कूटर लेते समय कंफ्यूज हो जाते है , उस समय हमें समझ नहीं आता कि हम कौन सा स्कूटर ले कौन सा नहीं, तो आज हम आपके लिए इन इलेक्ट्रिक स्कूटर की लिस्ट लेकर आए है, जिसे पढ़कर आप अपने लिए एक बेहतर स्कूटर सेलेक्ट कर सकते है।

    Ampere Magnus EX

    2021 FAME-II सब्सिडी 2021 के बाद से ही एम्पीयर मैग्नस EX को भारतीय बाजार में 90 हजार रुपये की कटौती मिली थी। इसमें आपको खास फीचर्स के साथ एक अच्छा खासा रेंज भी मिल जाता है। इसमें एलसीडी स्क्रीन, एक यूएसबी पोर्ट, कीलेस एंट्री, और एक एंटी-थेफ्ट अलार्म जैसी कई सुविधाएं मिलती है। इसके इंजन की बात करें तो इसमें 1.2 kW मोटर द्वारा संचालित है जो 55 किमी/घंटा की स्पीड देता है। इसका मोटर को 60V, 30Ah की बैटरी के साथ जोड़ा गया है।

    ये भी पढ़ें - 

    2023 BMW S1000RR से उठा पर्दा, जानें पहले के मुकाबले इसमें क्या कुछ खास

    2024 तक Tata लेकर आने वाली है तीन धांसू इलेक्ट्रिक कारें, जानें कंपनी का प्लान


    Ola S1

    भारतीय बाजार में ओला के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 1 लाख से अधिक है। इस स्कूटर में 3 kWh की बैटरी है जो 8.5 kW की मोटर को पावर देती है। ये 58 Nm का व्हील टॉर्क जेनरेट करती है। इस स्कीटर की रेंज 181 किमी की है। उसमें आपको राइंडिग के लिए कुल तीन मोड मिलते है। फीचर्स के रूप में इस स्कूटर में 7-इंच का टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ और 4G कनेक्टिविटी भी मिलती है। इसमें इनबिल्ट जीपीएस नेविगेशन, विभिन्न डिस्प्ले मोड, और एप्रन में लगे स्पीकर के साथ म्यूजिक प्लेबैक भी है।

    Hero Electric Optima CX-

    भारतीय बाजार में हीरो के इस स्कूटर की कीमत 77,490 रुपये है। ये सिंगल और डबल बैटरी वेरिएंट में आता है। ये 550W BLDC मोटर द्वारा संचालित है जो 1.2 kW पीक जनरेट करता है। इसे 52.2V, 30Ah लिथियम फॉस्फेट बैटरी के साथ जोड़ा गया था। इसे चार्ज होने में कुल 4 से 5 घंटे का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड 45 किमी/घंटा की है। ये एक बार चार्ज होने में 140 किमी की दूरी तय कर सकता है। फीचर्स के तौर पर इस स्कूटर में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रूज़ कंट्रोल, रिवर्स मोड, वॉक असिस्ट फंक्शन, एंटी-थेफ्ट अलार्म के साथ रिमोट लॉक और एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी इसमें है।

    खबरें और भी