Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Electric Scooter की April 2024 में कैसी रही बिक्री, किस कंपनी ने बनाई टॉप-5 में जगह, जानें डिटेल

    Updated: Mon, 27 May 2024 05:00 PM (GMT+05:30)

    भारतीय बाजार में लगातार Electric Scooters की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। Ola Ather से लेकर कई कंपनियों की ओर से इस सेगमेंट में अपने उत्‍पादों को ऑफर क ...और पढ़ें

    April 2024 में Electric Scooter सेगमेंट में बिक्री कैसी रही। आइए जानते हैं।
    April 2024 में Electric Scooter सेगमेंट में बिक्री कैसी रही। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. April 2024 में रही Electric Scooters की मांग
    2. पिछले साल के मुकाबले बेहतर रही बिक्री
    3. Ola, TVS, Bajaj, Ather रहे Top-5 में शामिल

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Electric Scooter सेगमेंट में भी लगातार बिक्री बढ़ रही है। Ola, Ather से लेकर TVS और बजाज भी इस सेगमेंट में अपने उत्‍पादों की बिक्री करती हैं। बीते महीने किस कंपनी की बिक्री कैसी रही है। टॉप-5 लिस्‍ट में किस किसने अपनी जगह बनाई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Ola Electric

    देश की सबसे बड़ी Electric Scooter निर्माता Ola Electric ने April 2024 में भी सबसे ज्‍यादा स्‍कूटर्स की बिक्री की है। कंपनी ने बीते महीने कुल 33963 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने सिर्फ 22068 यूनिट्स की बिक्री की थी।

    TVS Electric

    टीवीएस की ओर से इस सेगमेंट में iQube सीरीज को ऑफर किया जाता है। बीते महीने कंपनी ने बिक्री के मामले में 12 फीसदी के करीब की गिरावट दर्ज की है। April 2024 में कुल 7675 यूनिट्स की ही बिक्री हुई है। जबकि इससे पहले April 2023 में कंपनी ने 8758 यूनिट्स की बिक्री की थी।

    यह भी पढ़ें- Upcoming Kia EV: किआ जल्‍द ला सकती है तीन इलेक्ट्रिक SUVs, जानें लिस्‍ट में कौन कौन सी EV शामिल

    Bajaj Auto

    देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता बजाज की ओर से भी इलेक्ट्रिक स्‍कूटर सेगमेंट में Chetak को ऑफर किया जाता है। कंपनी ने April 2024 में जोरदार बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 7529 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने April 2023 में 493 यूनिट्स की बिक्री की थी।

    खबरें और भी

    Ather Energy

    बेंगुलरू की स्‍टार्टअप एथर ने भी बीते महीने में 4062 यूनिट्स की बिक्री देशभर में की है। वहीं April 2024 में यह संख्‍या 7802 यूनिट्स की थी।

    Greaves Electric

    नंबर-5 पर ग्रीव्‍स इलेक्ट्रिक का नंबर रहा। कंपनी ने अप्रैल 2024 में 2511 यूनिट्स की बिक्री की है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने April 2023 में सिर्फ 551 यूनिट्स की बिक्री की थी।

    अन्‍य कंपनियों का कैसा प्रदर्शन

    टॉप-5 के अलावा गुजरात की कंपनी Wardwizard ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए April 2024 में 1205 यूनिट्स की बिक्री है। इसके बाद 947 यूनिट्स की बिक्री के साथ हीरो मोटोकॉर्प रही। 819 यूनिट्स के साथ Shema EV का नंबर रहा। नंबर-9 पर 743 यूनिट्स के साथ रिवोल्‍ट और आखिरी पायदान पर 711 यूनिट्स के साथ BGAUSS रही।

    यह भी पढ़ें- Electric Cars के साथ किस तरह की लापरवाही करना पड़ता है भारी, खर्च हो जाएंगे लाखों रुपये, जानें डिटेल