यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
2024 Jawa Perak के इंजन को मिला अपडेट, जानें कितनी बेहतर हुई बाइक
जावा की ओर से भारतीय बाजार में Perak को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस बाइक में हाल में ही अपडेट किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने बाइक के इंजन म ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जावा की ओर से भारतीय बाजार में Perak बाइक को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस बाइक को अपडेट किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि 2024 Jawa Perak में किस तरह के बदलावों को किया गया है। इसके साथ ही इसकी क्या कीमत है और कैसे फीचर्स बाइक में मिलते हैं।
2024 Jawa Perak में हुए बदलाव
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 2024 Jawa Perak के इंजन में कुछ बदलाव किए गए हैं। जिसके बाद बाइक को चलाने का अनुभव और बेहतर हो जाएगा। कंपनी की ओर से इंजन की नाइस, वाइब्रेशन और हार्शनेस पर काम किया गया है और इसके एनवीएच स्तर को कम किया गया है। नए गियरबॉक्स कवर से बाइक के गियरबॉक्स की आवाज काफी कम हो गई है। बाइक में नए क्रैंकशॉफ्ट से भी इंजन स्ट्रैस लेवल को कम करने की कोशिश की गई है और इसका फायदा बाइक को चलाने के दौरान मिलता है। बाइक में ग्राहक बेहतर गियर अनुपात और थ्रॉटल मैपिंग के साथ बेहतर राइड की उम्मीद कर सकते हैं। जावा की ओर से पेराक 2024 में गियर रेशो और थ्रोटल मैपिंग पर भी काम किया गया है।
यह भी पढ़ें- छह लाख की एसयूवी बनी भारतीयों की पसंद, लगातार तीसरे साल हुई 30 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री
कितना दमदार इंजन
2024 Jawa Perak में कंपनी की ओर से 334 सीसी का सिंगल सिलेंडर फोर स्ट्रोक लिक्विड कूल्ड इंजन दिया जाता है। जिससे 29.9 पीएस और 30 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक को छह स्पीड गियरबॉक्स के साथ ऑफर किया जाता है।
बाइक में हुए कॉस्मैटिक बदलाव
2024 जावा पेराक में कॉस्मैटिक बदलाव भी किए थे। बाइक में नई फ्यूल फिलर कैप, नए बैज और नई सीट को भी दिया गया था। जिसके बाद अब बाइक के इंजन में अपडेट किए गए हैं।
खबरें और भी
कितनी है कीमत
2024 Jawa Perak बाइक की एक्स शोरूम कीमत 2.13 लाख रुपये रखी गई है। बाइक को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और डीलरशिप पर 999 रुपये में बुक किया जा सकता है।