Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वर्चुअल टेस्ट ड्राइव का ले मजा, महिंद्रा के ये फोटोरियलिस्टिक ग्राफिक्स के साथ, टीजर भी हुआ जारी

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Fri, 23 Dec 2022 11:05 AM (IST)

    Mahindra XUV400 verse Mahindra ने XUV400 verse का अनावरण किया है। जो कि वर्चुअल दुनिया में ऑल-इलेक्ट्रिक XUV400 के लिए Metadome.ai द्वारा संचालित म ...और पढ़ें

    Mahindra ने XUV400 verse का अनावरण किया है
    Mahindra ने XUV400 verse का अनावरण किया है

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। महिंद्रा की गाड़ियों को लोग काफी पसंद करते हैं। शहर से लेकर गांव तक इसकी गाड़ियों की डिमांड सबसे अधिक है। Mahindra ने XUV400 verse का अनावरण किया है। जो कि वर्चुअल दुनिया में ऑल-इलेक्ट्रिक XUV400 के लिए Metadome.ai द्वारा संचालित मेटावर्स प्लेटफॉर्म है। प्लेटफ़ॉर्म एक ब्रह्मांड के रूप में काम करेगा। जो लोगों को ब्रांड के वर्चुअल स्पेस से जोड़ता है। आपको बता दे ये फोटोरियलिस्टिक ग्राफिक्स से भरा हुआ है।

    इस पर महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव सेक्टर के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा, "एक्सयूवी400वर्स ग्राहकों के लिए एक बेहतर अनुभव बनाने में सक्षम रहेगा। हम युवा एसयूवी खरीदारों और उत्साही लोगों को अपने घरों में आराम से अपने परिवार के साथ इस अनुभव में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं। हम एक ऐसा वातावरण बना रहे हैं जो लोगों को काफी बेहतर अनुभव प्रदान करेगा।

    वर्चुअल ब्रांड शोरूम

    वर्चुअल शोरूम में गाइडेड और फ्री-रोम जर्नी के साथ एक फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन है, एक एलईडी वॉल शोकेसिंग स्पेसियल साउंड इंटरएक्टिव लाइव और (नॉन-प्लेयर कैरेक्टर - एनपीसी ) है और ब्रांड के  नेतृत्व वाले मर्चेंडाइज और एक्सेसरीज के साथ जोन है।

    अपने अवतार बना सकते हैं

    सबसे खास बात ये है कि इसमें लोग अपने अवतार बना सकते हैं और उनके साथ जुड़ भी सकते हैं इतना ही अपने दोस्तों परिवार को ये आमंत्रित भी कर सकते हैं।

    हाइपर

    इसमें यूजर 3 डी कार के साथ भी जुड़ सकते हैं। जो वास्तविक समय के साथ रंगों को बदलने और एसयूवी की विशेषताओं के फीचर्स को बदलने में सक्षम है।

    वर्चुअल टेस्ट ड्राइव

    एक्सयूवी400 में आपको कई ड्राइविंग मोड्स और कैमरा व्यू के साथ अपनी तरह वर्चुअल टेस्ट ड्राइव भी होस्ट कर सकते हैं. जहा लोग मुख्य विशेषताओं के बारे में सीख सकते हैं।

    टीजर में तस्वीर हुई जारी 

    महिंद्रा एंड महिंद्रा के मुख्य डिजाइनर अधिकारी प्रताप बोस आने वाले महीनों में आने वाले नए महिंद्रा मॉडल पर ये संकेत देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक तस्वीर शेयर कर टीजर जारी किया है। जैसा कि टीज़र में देखा गया है, महिंद्रा एसयूवी संभावित लंबाई से चार मीटर अधिक हो सकती है। इसमें फ्लेयर्ड व्हील आर्च, एक इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और एक रेक्ड रियर विंडशील्ड शामिल हैं। अनुमान ये है कि ये मॉडल XUV500 भी हो सकता है जो आने वाले दिनों में 5 सीटों वाले मॉडल के रूप में वापसी करने वाला था।Mahindra XUV500 को पिछले साल XUV700 के आगमन के बाद अस्थायी रूप से बंद करने के लिए कहा गया था।  

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    TATA Tiago EV : टाटा बढ़ाएगी इस सस्ती इलेक्ट्रिक कार की कीमत, जानें बढ़ोतरी के पीछे की वजह

    टल जाएगा आमने-सामने टक्कर का खतरा, ड्राइविंग में भी होगी आसानी; बस अपनाएं ये टिप्स