यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
February 2025 में EVs की मांग में आई कमी, जानें Tata से लेकर MG तक किस कंपनी ने कितनी कारों की बिक्री
EV Sales Decline भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्या में वाहनों की बिक्री होती है। इनमें इलेक्ट्रिक वाहनों का भी योगदान होता है। रिपोर्ट्स के म ...और पढ़ें

HighLights
- Electric Cars की बिक्री में दर्ज हुई गिरावट
- फरवरी 2025 में कम हुई EV कारों की बिक्री
- Tata, Mahindra को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में हर महीने लाखों कारों की बिक्री की जाती है। इन कारों में इलेक्ट्रिक कारों का भी योगदान रहता है। जानकारी के मुताबिक February 2025 के दौरान देशभर में कितनी Electric Cars की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर ईवी का कैसा प्रदर्शन रहा है। Top-5 में कौन से निर्माताओं को शामिल (EV Sales Report 2025) किया गया है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
बिक्री में आई कमी
इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को लेकर जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में February 2025 के दौरान कुल 8969 यूनिट्स इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस सेगमेंट में 20 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। मंथली बेसिस पर भी बीते महीने में 20 फीसदी से ज्यादा की गिरावट इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में दर्ज हुई है।
पहले नंबर पर रही Tata Motors
टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर से February 2025 में 3825 यूनिट्स की बिक्री की गई है। जबकि इसके पहले February 2024 में यह संख्या 5047 यूनिट्स थी। आंकड़ों के मुताबिक कंपनी की बिक्री में 24 फीसदी से ज्यादा की गिरावट ईयर ऑन ईयर बेसिस पर दर्ज की गई है। कंपनी की ओर से टियागो, टिगोर, पंच, नेक्सन, कर्व को इलेक्ट्रिक वाहन के तौर पर ऑफर किया जाता है।
दूसरे नंबर पर आई MG Motors
ब्रिटिश वाहन निर्माता Mg Motors की ओर से भी भारत में अलग अलग सेगमेंट में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की जाती है। कंपनी के लिए भी February 2025 ज्यादा बेहतर नहीं रहा। बीते महीने एमजी ने 3270 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि इसके पहले February 2024 में यह संख्या 4237 यूनिट्स थी। कंपनी की बिक्री में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 22 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है।
खबरें और भी
तीसरे नंबर पर रही Hyundai
हुंडई की ओर से बीते महीने के दौरान 738 यूनिट्स की बिक्री की गई है। जबकि इसके पहले कंपनी ने 321 यूनिट्स इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की थी। हुंडई की ओर से आयोनिक-5 और क्रेटा को इलेक्ट्रिक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है।
अगले नंबर पर रही Mahindra
महिंद्रा की ओर से भी इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की जाती है। बीते महीने के दौरान कंपनी ने 478 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि इसके पहले February 2024 में यह संख्या 688 यूनिट्स की थी। आंकड़ों के मुताबिक कंपनी को ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बिक्री में 30 फीसदी से ज्यादा की गिरावट मिली है।
BYD की बिक्री में भी आई गिरावट
बीवाईडी की ओर से भी इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में कारों को उपलब्ध करवाया जाता है। बीते महीने बीवाईडी ने 254 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि इसके पहले February 2024 में यह संख्या 313 यूनिट्स की थी। आंकड़ों के मुताबिक बीवाईडी को भी बिक्री में 18 फीसदी से ज्यादा की गिरावट मिली है।