Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    EV Sales Report August 2023: पिछले महीने जमकर बिके इलेक्ट्रिक वाहन, Tata और Ola रही नंबर-1; देखिए पूरी लिस्ट

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Fri, 08 Sep 2023 06:06 PM (IST)

    इस साल इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में बढ़ोतरी देखी जा रही है। टाटा मोटर्स ने अगस्त 2023 में भी मार्केट लीडर की स्थिति बरकरार रखी उसके बाद एमजी मोटर ...और पढ़ें

    अगस्त 2023 में इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट के अंदर अच्छी बिक्री देखी गई है।
    अगस्त 2023 में इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट के अंदर अच्छी बिक्री देखी गई है।

    HighLights

    1. Tata Motors ने फोर-व्हीलर सेगमेंट में पहला स्थान हासिल किया है।
    2. टू-व्हीलर सेगमेंट में Ola Electric पहले नंबर पर रही है।

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है। पिछले महीने यानी अगस्त 2023 में Electric Vehicles की अच्छी-खासी बिक्री हुई है। बिक्री की बात करें तो, फोर-व्हीलर सेगमेंट में Tata Motors और टू-व्हीलर सेगमेंट में Ola Electric पहले नंबर पर रही है। अपने इस लेख में हम पिछले महीने बिकी EVs के बारे में जानेंगे।

    अगस्त 2023 में इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर की सेल

    Electric Four Wheeler Sales Report August 2023: इस साल इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में बढ़ोतरी देखी जा रही है। टाटा मोटर्स ने अगस्त 2023 में भी मार्केट लीडर की स्थिति बरकरार रखी, उसके बाद एमजी मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्थान रहा। टॉप-3 की लिस्ट में ये तीनों कार कंपनियांरही हैं। इससे बाद हुंडई मोटर्स और पीसीए ऑटोमोबाइल्स ने क्रमशः चौथी और पांचवीं रैंक हासिल की है।

    देश की ईवी बाजार में Tata Motors का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। कंपनी ईवी सेगमेंट में महत्वपूर्ण प्रगति कर रही है और इसने सालाना रुप से 54.9% की जबरदस्त वृद्धि भी हासिल की है। बाजार की गतिशीलता से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद, टाटा मोटर्स देश की EV मार्केट में एक प्रमुख खिलाड़ी बनी हुई है।

    अगस्त 2023 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल

    Electric Two-wheeler Sales Report August 2023: इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में इस साल जून में कमी देखी गई थी। इकसे बाद से अब धीरे-धीरे बिक्री में सुधार हो रहा है। FAME II सब्सिडी में कटौती के बावजूद अगस्त में इसमें अविश्वसनीय वृद्धि देखी गई है। अगस्त भारत में E2W उद्योग के लिए सबसे बेहतरीन महीना रहा है।

    खबरें और भी

    सब्सिडी में 25 प्रतिशत सब्सिडी कटौती के बावजूद लगभग 60,000 ईवी की कुल बिक्री के साथ यह पटरी पर लौट आया है। कई ईवी निर्माताओं ने किफायती वाहनों की एक सीरीज पेश की है। यह कदम अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने का एक शानदार प्रयास था। इसने ईवी उद्योग में एक नई लहर ला दी और इस महीने बिक्री में वृद्धि हुई है।