Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फिर बढ़ सकते हैं Maruti Suzuki की गाड़ियों के दाम, जानिए क्या है वजह

    Updated: Mon, 12 Feb 2024 01:33 PM (IST)

    लाल सागर और भूमध्य सागर को हिंद महासागर से जोड़ने वाले व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण शिपिंग मार्ग बाब-अल-मंडेब जलसंधि के आसपास की स्थिति दिसंबर 202 ...और पढ़ें

    Maruti Suzuki की गाड़ियों के दाम फिर बढ़ सकते हैं।
    Maruti Suzuki की गाड़ियों के दाम फिर बढ़ सकते हैं।

    पीटीआई, नई दिल्ली। लाल सागर संकट के कारण जहाजों के मार्ग में बदलाव के चलते देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी की लागत में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। कंपनी ने इसको लेकर संकेत दे दिए हैं। आइए, जान लेते हैं कि पूरा मामला क्या है?

    Maruti Suzuki बढ़ाएगी गाड़ियों के दाम?

    वाहन क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी ने पिछले कैलेंडर साल में लगभग 2.7 लाख कारों का निर्यात किया था। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि उसे नहीं लगता कि इस मुद्दे का उसके निर्यात पर कुछ विशेष प्रभाव पड़ेगा। कंपनी के कार्यकारी अधिकारी (कारपोरेट मामले) राहुल भारती ने कहा-

    लाल सागर मुद्दे के कारण हमें कुछ लाजिस्टिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जोखिम और वाहनों के मार्ग में बदलाव की वजह से लागत में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन यह उल्लेखनीय नहीं होगी।

    यह भी पढें- Vehicle RC पर Online Address Update करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स, घर बैठे हो जाएगा काम

    उन्होंने कहा कि माल निर्यात के समय में कुछ बदलाव हो सकता है। इससे जहाजों के आने और निर्यात के लिए वाहनों के उठाव में कुछ अनिश्चितता देखने को मिल सकती है।

    दिक्कत कहां है?

    लाल सागर और भूमध्य सागर को हिंद महासागर से जोड़ने वाले व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण शिपिंग मार्ग, बाब-अल-मंडेब जलसंधि के आसपास की स्थिति दिसंबर 2023 से यमन स्थित हउती आतंकवादियों के हमलों के कारण खराब हो गई है।

    खबरें और भी

    इसके कारण, शिपिंग लागत बढ़ गई है और खेपों को यूरोप और अमेरिका तक पहुंचने में अधिक समय लग रहा है, क्योंकि जहाज अफ्रीका को घेरते हुए केप ऑफ गुड होप मार्ग ले रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Skoda India 27 फरवरी को लॉन्च करेगी अपनी पहली Electric Car, डिजाइन-इंटीरियर से लेकर जानिए रेंज तक की डिटेल