Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Electric Scooters की बिक्री पर FADA ने जारी की रिपोर्ट, September 2024 में कैसा रहा प्रदर्शन, पढ़ें पूरी खबर

    Updated: Tue, 08 Oct 2024 04:00 PM (IST)

    भारत के Electric Scooter सेगमेंट की बिक्री को लेकर FADA की ओर से जारी की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक September 2024 के दौरान इलेक्ट्रिक स्‍कूटर सेगमेंट ...और पढ़ें

    सितंबर महीने में किस कंपनी ने कितने यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स की बिक्री की है। आइए जानते हैं।
    सितंबर महीने में किस कंपनी ने कितने यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स की बिक्री की है। आइए जानते हैं।

    HighLights

    1. सितंबर 2024 में इलेक्ट्रिक दो पहिया की बिक्री पर FADA ने जारी की रिपोर्ट
    2. बीते महीने 90 हजार यूनिट्स की हुई बिक्री, मिली 1.74 फीसदी की बढ़त

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार  में आईसीई स्‍कूटर्स के साथ ही Electric Scooters की भी मांग रहती है। फाडा की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक September 2024 के दौरान किस कंपनी ने कितनी यूनिट्स की बिक्री है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    कुल कितनी बिक्री हुई

    FADA की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक September 2024 के दौरान देशभर में Electric Scooter की 90007 यूनिट्स की बिक्री हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले September 2023 में बिक्री की संख्‍या 88472 यूनिट्स की थी। फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक मंथली बेसिस बिक्री में 1.74 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और ईयरली बेसिस पर 40.45 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

    यह भी पढ़ें- Vehicle Sales: September में भी आई वाहनों की बिक्री में नौ फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट, FADA ने जारी की रिपोर्ट

    पहले नंबर पर Ola Electric

    इलेक्ट्रिक स्‍कूटर सेगमेंट में विवादों के बाद भी Ola Electric ने बिक्री के मामले में पहली पोजिशन हासिल की है। कंपनी ने बीते महीने के दौरान 24679 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 25517 यूनिट्स की बिक्री की थी। आंकड़ों के मुताबिक मंथली बेसिस पर 10.31 फीसदी कम बिक्री हुई है। ले‍किन ईयरली बे‍सिस पर करीब 32 फीसदी की बढ़त हासिल हुई है।

    Bajaj Auto रही दूसरे नंबर पर

    बजाज की ओर से भी इलेक्ट्रिक स्‍कूटर सेगमेंट में Chetak को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। कंपनी ने September 2024 में कुल 19137 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि September 2023 में यह संख्‍या 16706 यूनिट्स की थी। ईयरली बेसिस पर कंपनी को 169 फीसदी से ज्‍यादा की बढ़त मिली है।

    खबरें और भी

    Top-3 में शामिल हुई TVS

    टीवीएस की ओर से इस सेगमेंट में iQube सीरीज को ऑफर किया जाता है। बिक्री के मामले में टीवीएस Top-3 में शामिल रही। September 2024 में कुल 18108 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि इससे पहले September 2023 में कंपनी ने 17543 यूनिट्स की बिक्री की थी। मंथली बेसिस पर कंपनी ने करीब तीन फीसदी से ज्‍यादा की बढ़त हासिल की है। वहीं ईयरली बेसिस पर टीवीएस को 15.96 फीसदी की बढ़त मिली है।

    Ather Energy की भी हुई बिक्री

    बेंगुलरू की स्‍टार्टअप और इले‍क्ट्रिक दो पहिया वाहन निर्माता Ather ने भी बीते महीने के दौरान 12718 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं पिछले साल इसी अवधि में यह संख्‍या 10830 यूनिट्स की थी। ईयली बेसिस पर एथर ने 76.76 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है।

    Hero Motocorp भी Top-5 में शामिल

    फाडा की ओर से जारी लिस्‍ट के मुताबिक Top-5 में Hero Motocorp भी शामिल रही। September 2024 में 4310 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि September 2023 में 4742 यूनिट्स की बिक्री की थी। आंकड़ों के मुताबिक हीरो की मंथली बिक्री में 9.11 फीसदी की गिरावट आई है और ईयली बेसिस पर कंपनी की बिक्री में 708.63 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

    यह भी पढ़ें- TVS iQube: भारत की फेवरेट फैमिली EV पर फेस्टिव सीजन का सबसे बड़ा ऑफर