Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    FADA ने GST Council से दोपहिया वाहनों पर टैक्स कम करने का किया अनुरोध, लगातार घट रही बिक्री पर जताई चिंता

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Tue, 23 May 2023 04:28 PM (IST)

    FADA का कहना है कि GST कम होने के बाद दोपहिया वाहनों को अधिक किफायती बनाया जा सकेगा। FADA ने अपनी इस अपील को वित्त मंत्री GST परिषद के अध्यक्ष GST परि ...और पढ़ें

    FADA urges GST Council for tax reduction on two wheelers
    FADA urges GST Council for tax reduction on two wheelers

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने GST काउंसिल ऑफ इंडिया को एक आवेदन प्रस्तुत किया है। इसमें दोपहिया वाहनों पर लगने वाली GST को कम करने का आवेदन किया गया है। FADA का कहना है कि GST कम होने के बाद दोपहिया वाहनों को अधिक किफायती बनाया जा सकेगा। FADA ने अपनी इस अपील को वित्त मंत्री, GST परिषद के अध्यक्ष, GST परिषद के सभी सदस्यों और भारी उद्योग मंत्रालय को भेजा है।

    दोपहिया वाहनों पर GST कम करने का अनुरोध

    फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने GST काउंसिल ऑफ इंडिया से दोपहिया वाहनों पर वर्तमान में लगने वाली जीएसटी की दर को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 करने का निवेदन किया है। FADA का कहना है कि इस हस्तक्षेप का उद्देश्य दोपहिया वाहनों को अधिक किफायती बनाना, मांग को पुनर्जीवित करना और टू-व्हीलर उद्योग को फिर से मजबूत करना है।

    फाडा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में इस सेक्टर में बिक्री में महत्वपूर्ण गिरावट देखी गई है। FADA के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने पुष्टि करते हुए कहा कि दोपहिया उद्योग एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है और ये बढ़ती मुद्रास्फीति, कड़े उत्सर्जन मानदंडों और भारत में कोविड-19 के बाद के प्रभावों जैसी अभूतपूर्व चुनौतियों से जूझ रहा है। GST परिषद के लिए दोपहिया वाहनों पर जीएसटी दर को कम करने का ये उपयुक्त समय है।

    घट रही है दोपहिया वाहनों की बिक्री

    पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न दोपहिया वाहनों की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है, जिससे उनकी बिक्री में असर देखने को मिला है। लगातार बढ़ रही लागत, कच्चे माल के दाम और कड़े उत्सर्जन नियमों के चलते दोपहिया वाहन महंगे हो रहे हैं। कीमतों में इस वृद्धि के लिए उच्च कर और लेवी सहित कई अन्य कारकों को भी जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

    खबरें और भी

    FADA के अनुसार, दोपहिया वाहनों की कीमतों में लगातार वृद्धि के परिणामस्वरूप बिक्री में गिरावट आई है, उद्योग को बहाल करने के लिए GST दर में कमी पर जोर दिया गया है। FADA की रिपोर्ट के अनुसार, 2016 में भारत में कुल ऑटोमोबाइल बिक्री में दोपहिया वाहनों की हिस्सेदारी 78% थी। हालांकि, FY23 में ये योगदान घटकर 72% रह गया है।