Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahindra XEV 9e और BE 6e के लॉन्च से पहले आई डिजाइन स्केच, काफी प्रीमियम है एक्सटीरियर और इंटीरियर

    Updated: Fri, 22 Nov 2024 06:00 PM (IST)

    महिंद्रा की दो इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e और BE 6e को 26 नवंबर 2024 को लॉन्च होने जा रही है। हाल ही में कंपनी ने इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी के डिजाइन स् ...और पढ़ें

    Mahindra XEV 9e और BE 6e के डिजाइन स्केच।
    Mahindra XEV 9e और BE 6e के डिजाइन स्केच।

    HighLights

    1. दोनों इलेक्ट्रिक SUV में एयरोडायनामिक सिल्हूट दिया गया है।
    2. दोनों में ही 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक ऑप्शन मिलेगा।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। महिंद्रा अपनी दो इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e और BE 6e को 26 नवंबर को भारत में लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इनकी पूरी डिटेल्स शेयर नहीं की है, लेकिन इनके डिजाइन से संबंधित कुछ डिजाइन स्केच जारी किए हैं। स्केच में दोनों के कंपनी के 'हार्टकोर डिजाइन' को दिखाया गया है। आइए जानते हैं कि Mahindra XEV 9e और BE 6e के डिजाइन स्केच से इनके इंटीरियर और एक्सटीरियर की क्या डिटेल्स देखने के लिए मिली है।

    Mahindra XEV 9e and BE 6e: एक्सटीरियर डिजाइन

    Mahindra XEV 9e and BE 6e

    BE 6e और XEV 9e के डिजाइन स्केच में इन दोनों के एक्सटीरियर डिजाइन काफी अट्रैक्टिव दिखाए गए हैं। दोनों में एयरोडायनामिक सिल्हूट, स्पेशल LED लाइटिंग और सीमलेस बॉडी लाइन्स देखने के लिए मिल रहे हैं। BE 6e में शार्प एंगुलर एज और मस्कुलर स्टांस दिए गए हैं और XEV 9e में वर्टिकल लाइटिंग एलिमेंट्स और मिनिमलिस्ट ग्रिल के साथ स्पोर्टी कूप जैसा प्रोफाइल दिया गया है। दोनों में दिए गए फ्लश डोर हैंडल और अलॉय व्हील्स इसे और प्रीमियम दिखाते हैं। वहीं, इन दोनों का डिजाइन महिंद्रा की बोल्ड, इनोवेटिव एस्थेटिक्स के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाती है।

    Mahindra XEV 9e and BE 6e: इंटीरियर डिजाइन

    • महिंद्रा BE 6e और XEV 9e का इंटीरीयर डिजाइन स्केच में काफी प्रीमियम दिखाई दे रहा है। इलेक्ट्रिक SUV BE 6e में डुअल-स्क्रीन कॉकपिट लेआउट, इल्यूमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील लोगो और एम्बिएंट लाइटिंग देखने के लिए मिल सकते हैं, जो इमर्सिव ड्राइविंग एनवायरमेंट बनाते हैं।
    • इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e में ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड और सफेद अपहोल्स्ट्री दी गई है। दोनों के केबिन प्रीमियम दिखाई दे रहे हैं। इनके दोनों के डिजाइन महिंद्रा के इनोवेशन और आधुनिक विलासिता दिखाई दे रही है।

    Mahindra XEV 9e and BE 6e

    Mahindra XEV 9e and BE 6e: बैटरी

    इलेक्ट्रिक एसयूवी XEV 9e और BE 6e में  INGLO इलेक्ट्रिक ओरिजिन आर्किटेक्चर पर बेस्ड बैटरी दी गई है। इनमें 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक का ऑप्शन मिलेगा। वहीं, INGLO की हाई LFP बैटरी केमिस्ट्री और मानकीकृत सेल-टू-पैक तकनीक ड्यूबिलिटी, सेफ्टी और लंबे समय तक इस्तेमाल होने वाला बैटरी पैक होगा। इन दोनों में फास्ट चार्जिंग मिलेगा। इनकी बैटरी 175 kW DC चार्जर के साथ महज 20 मिनट में 20%-80% तक चार्ज हो जाएगी। यह जल्दी चार्ज होने के साथ ही लंबी दूरी तक इस्तेमाल भी की जा सकेंगी।

    खबरें और भी

    Mahindra XEV 9e and BE 6e

    यह भी पढ़ें- Mahindra XEV 9e और BE 6e लॉन्च से पहले बैटरी डिटेल्स आई सामने, 20 मिनट में होगी 20%-80% तक चार्ज