यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बजाज के बाद अब TVS Jupiter CNG स्कूटर आने को तैयार , 2025 में हो सकता है लॉन्च
TVS Jupiter CNG Scooter बजाज Freedom 125 CNG बाइक लॉन्च होने के बाद अब TVS मोटर कंपनी दुनिया का पहला सीएनजी स्कूटर लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए ...और पढ़ें

HighLights
- 2025 तक जुपिटर CNG बाजार में आ जाएगी।
- भारत में बिकने वाले 4 स्कूटर में से 1 TVS बेचती है।
- कंपनी का लक्ष्य प्रति माह 1000 यूनिट की बिक्री करना।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बजाज ऑटो ने 5 जुलाई को दुनिया की पहली CNG बाइक Freedom 125 को लॉन्च किया है। पहली सीएनजी बाइक लॉन्च होने के बाद अब TVS मोटर कंपनी दुनिया भर में पहली ग्राउंड-अप CNG स्कूटर बनाने की योजना बना रही है। आइए जानते हैं कि इसमें क्या कुछ खास होगा।
साल 2025 में हो सकता है लॉन्च
TVS मोटर कंपनी पिछले कई सालों से कई ऑप्शनल ईंधन टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है और उसने पहले ही CNG ऑप्शन को डेवलप कर लिया है। अब कंपनी उस पावरट्रेन ऑप्शन को अपनी जुपिटर स्कूटर के साथ जोड़ने की योजना बना रही है। कहा जा रहा है कि जुपिटर 125cc CNG स्कूटर बनाने के प्लान का नाम कोडनेम U740 रखा गया है। जिसपर काम भी शुरू किया जा चुका है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो कंपनी इसे अगले साल 2025 में लॉन्च कर सकती है।
यह भी पढ़ें- ये हैं देश की सबसे सस्ती 5 बाइक्स, देती हैं 70km से ज्यादा का माइलेज
आते ही 1000 यूनिट बेचने का लक्ष्य
जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने हर महीने अपने सीएनजी स्कूटर की लगभग 1,000 यूनिट बेचने का मामूली लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही इस साल इनकी योजना एक और इलेक्ट्रिक वाहन, एक ICE वाहन और एक E3W वाहन लॉन्च करने की है। हम इस दिशा में वह काम कर रहे हैं। बता दें कि टीवीएस मोटर देश की तीसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी है, जिसकी बाजार हिस्सेदारी 18 प्रतिशत है और इसकी बिक्री 3.15 मिलियन यूनिट है। वहीं, यह भारत में दूसरी सबसे बड़ी स्कूटर निर्माता कंपनी भी है। इसके साथ यह सालाना करीब 1 मिलियन मोटरसाइकिल और आधा मिलियन मोटरसाइकिल बेचती है।
Bajaj Freedom 125 CNG के फीचर्स
बजाज फ्रीडम 125 में 2 किलो सीएनजी और 2 लीटर पेट्रोल का टैंक दिया गया है। कंपनी CNG के लिए 102 किमी प्रति किलोग्राम और पेट्रोल के लिए 65 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने का दावा कर रही है। इन दोनों के एक टैंक में लगभग 330 किमी तक का रेंज देगी। इस बाइक की कीमत 95,000 रुपये से 1.10 लाख रुपये के बीच है। वहीं, हाल में मिल रही जुपिटर 125 की एक्स-शोरूम कीमत 79,299 रुपये से 90,480 रुपये के बीच है। जिसे देखते हुए कहा जा रहा है कि TVS Jupiter CNG की कीमत इसके आसपास ही हो सकती है।