Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Force Gurkha 5-door की पहली झलक आई सामने, जानिए पहले से कितनी बदली

    Updated: Sat, 13 Apr 2024 12:04 PM (GMT+05:30)

    Force Motors ने Gurkha के 5-door version का टीजर पेश किया है और कंपनी इस पर काफी समय से काम कर रही थी। आगामी फोर्स गुरखा पांच दरवाजों वाली एसयूवी 2022 ...और पढ़ें

    Force Gurkha 5-door की पहली झलक सामने आई है।
    Force Gurkha 5-door की पहली झलक सामने आई है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Force Motors ने Gurkha के 5-door version का टीजर पेश किया है और कंपनी इस पर काफी समय से काम कर रही थी। उम्मीद है कि नया 5-डोर मॉडल 3-डोर मॉडल के ऊपर प्लेस किया जाएगा, जो ऑफ-रोड उत्साही लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है। गुरखा का 5-डोर संस्करण जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होना चाहिए और यह आगामी थार 5-डोर को कंपीट करेगी। आइए, इसके बारे में जान लेते हैं।

    एक्सटीरियर डिजाइन

    आगामी फोर्स गुरखा पांच दरवाजों वाली एसयूवी 2022 से डेवलप की जा रही है। एक हालिया टीजर से इसकी आउटलाइन और डिजाइन एलीमेंट का पता चलता है। एसयूवी में तीन दरवाजे वाले संस्करण की तुलना में लंबा व्हीलबेस, एडिशनल विंडो और एडिशनल डोर दिए जाएंगे। इसे अपडेटेड लैडर-फ्रेम चेसिस पर बनाया जाएगा। टीजर में स्नोर्कल के साथ गोलाकार एलईडी हेडलैम्प और नए अलॉय व्हील भी नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Mileage Tips: बाइक से निकालना है बेहतरीन माइलेज, तो तुरंत करें ये काम; पहले दिन से ही दिखेगा असर

    इंटीरियर

    फोर्स गुरखा पांच दरवाजों वाली एसयूवी का लंबा व्हीलबेस केबिन के अंदर अधिक जगह प्रदान करेगा। इसका मतलब यह है कि पीछे बैठने वालों को आसानी से अंदर आने और बाहर निकलने के लिए अधिक जगह मिलेगी। तीन दरवाजों वाले संस्करण में पीछे बैठने वालों को टेलगेट से या आगे की सीटों को आगे खिसकाकर प्रवेश करना होता था।

    आगामी 5-डोर वर्जन को पांच, छह और सात-सीटर कॉन्फिगरेशन में पेश किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है। उम्मीद है कि इंटीरियर डिजाइन वैसा ही रहेगा।

    इंजन

    फोर्स गुरखा अपने 5-डोर वर्जन में भी मर्सिडीज-बेंज से प्राप्त 2.6-लीटर डीजल इंजन द्वारा संचालित होगी, जो 89 बीएचपी और 250 एनएम टॉर्क पैदा करता है। ये 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और फ्रंट और रियर लॉकिंग डिफरेंशियल के साथ 4x4 सिस्टम के साथ आएगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Volkswagen Taigun पर मिल रहा 1 लाख से भी ज्यादा का डिस्काउंट, बेहद सस्ती हो गई देश की सबसे सेफ एसयूवी