Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फोर्स मोटर्स ने लॉन्च की नई Traveller N रेंज, बेहतर आराम और आधुनिक फीचर्स के साथ

    Updated: Tue, 05 May 2026 12:30 PM (IST)

    Force Motors: भारत की वैन निर्माता कंपनी Force Motors ने अपनी नई Traveller N रेंज लॉन्च की है। इसमें एंबुलेंस, डिलीवरी वैन और स्कूल बस जैसे विकल्प शाम ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। कंपनी ने अपनी नई Traveller N रेंज में आराम, सुविधा, मजबूती और प्रदर्शन के मामले में बड़े सुधार किए हैं। इसके साथ ही, अब इस गाड़ी को रखना और इसकी देखभाल करना पहले से सस्ता और आसान हो गया है। Force Motors अब पूरी तरह से अपनी आने वाली सभी गाड़ियां इसी नई Traveller N रेंज के मुताबिक बनाएगी और यह पुरानी Traveller की जगह लेगी।

    बाजार में दबदबा

    40 साल से भी ज्यादा पुरानी विरासत के साथ फोर्स ट्रैवलर ने इस सेगमेंट को बनाया है और आज भी 70% से ज्यादा हिस्सेदारी के साथ सबसे आगे है। Ambulance, स्कूल बस और डिलीवरी वैन जैसी जरूरतों को पूरा करते हुए ट्रैवलर ने इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई है।

    MD का बयान

    Force Motors लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रशांत फिरोदिया ने नई Traveller N रेंज के लॉन्च पर कहा कि, 'फोर्स ट्रैवलर पिछले कई सालों से भारत के शेयर-मोबिलिटी क्षेत्र में एक भरोसेमंद नाम रहा है और अपने सेगमेंट में लगातार सबसे आगे है। उन्होंने आगे बताया कि, इस नई रेंज को बनाते समय उन्होंने मालिकों, ड्राइवरों और यात्रियों से मिले सुझावों पर खास ध्यान दिया है।

    इसका मकसद यात्रियों के लिए आराम, इस्तेमाल करने में आसानी और भरोसे को बढ़ाना है। साथ ही, गाड़ी के मेंटेनेंस का खर्च भी कम करना है जिससे ऑपरेटर इसका इस्तेमाल बेहतर तरीके से कर सकें।

    क्वालिटी सिस्टम हुआ बेहतर

    प्रशांत फिरोदिया ने यह भी कहा कि, इस बार गाड़ी की बनावट को और मजबूत किया गया है। Urbania से मिली सीख का इस्तेमाल करके कंपनी ने अपनी निर्माण प्रक्रिया और क्वालिटी सिस्टम को और भी बेहतर बनाया है। नई Traveller N रेंज न केवल कंपनी पर बने भरोसे को आगे बढ़ाती है बल्कि यह आज के ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से ज्यादा बेहतर है।

    खबरें और भी

    नई रेंज में सुधार

    इसके अंदर का माहौल अब पहले से कहीं ज्यादा आधुनिक कार जैसे हो गया है। इसमें पूरी तरह से नया कॉकपिट, डिजिटल क्लस्टर और 9-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। साथ ही, बेहतर आराम के लिए नई सीटें लगाई गई हैं और केबिन को शांत रखने के लिए NVH को काफी कम किया गया है। बेहतर कूलिंग के लिए इसमें बिल्कुल नया HVAC सिस्टम भी दिया गया है।

    इसमें सामने की तरफ DRL और LED टर्न इंडिकेटर्स के साथ नया फ्रंट लुक दिया गया है और पीछे के हिस्से को भी आधुनिक रूप देने के लिए दोबारा डिजाइन किया गया है।

    मजबूती परफॉर्मेंस और बेहतर तकनीक

    इसकी बनावट को मजबूती देने के लिए शीट मेटल स्ट्रक्चर को नए तरीके से तैयार किया गया है और बॉडी अडजस्ट को भी कम किया गया है। इसे बनाने में आधुनिक तकनीकों जैसे रोबोटिक्स और ऑटोमेटेड डोर होमिंग का इस्तेमाल किया गया है जिससे गाड़ी की बिल्ड क्वालिटी और मजबूती पहले से कहीं ज्यादा बेहतर और भरोसेमंद हो गई है।

    कैसा है इंजन?

    यह गाड़ी FM 2.6 CR इंजन के साथ आथी है जो BS-VI स्टेज-2 के उत्सर्जन मानकों का पालन करता है। एंबुलेंस, स्कूल बस और डिलीवरी वैन के रूप में उपलब्ध है। इस नई रेंज के साथ कंपनी Force Care की सुविधा दे रही है जिसमें वारंटी, मरम्मत और रोडसाइड असिस्टेंट जैसे फायदे शामिल हैं। नई Force Traveller N रेंज की बुकिंग मई 2026 के मध्य से देशभर की फोर्स मोटर्स डीलरशिप पर शुरू हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Nissan Gravite हुई CNG में लॉन्‍च, क्‍या है खासियत और कितनी है कीमत