Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ford Fiesta का प्रोडक्शन जल्द होने वाला है बंद, कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल पर कर रही फोकस

    By Atul YadavEdited By:
    Updated: Sun, 30 Oct 2022 05:05 PM (IST)

    इसकी बिक्री अभी भी यूके जैसे कुछ बाजारों में मजबूत हो रही है जहां यह शीर्ष 10 सबसे अधिक बिकने वाली कारों में शामिल है। इंडियन मार्केट में Ford Fiesta ...और पढ़ें

    कंपनी 2023 की गर्मियों में इस गाड़ी का प्रोडक्शन बंद कर देगी।
    कंपनी 2023 की गर्मियों में इस गाड़ी का प्रोडक्शन बंद कर देगी।

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Ford Fiesta कई सालों से ग्लोबल स्तर पर लोगों के दिलों में राज कर रही है। हालांकि, अब इन गाड़ी का प्रोडक्शन हमेशा के लिए बंद होने वाला है। Ford Fiesta लगभग 47 सालों से प्रोडक्शन में हैं। इन 47 सालों में फोर्ड के इस मॉडल की 18 मिलियन से अधिक यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है।

    कंपनी 2023 की गर्मियों में इस गाड़ी का प्रोडक्शन बंद कर देगी। फोर्ड को आखिरी बार साल 2021 में नया अपडेट मिला था। फोर्ड ने घोषणा की है कि वह वैश्विक बाजारों में अपने अस्तित्व के 46 वर्षों के बाद वैश्विक फिएस्टा मॉडल लाइन को बंद कर रही है। 2023 यूरोप में हैचबैक के लिए अंतिम उत्पादन वर्ष होगा, क्योंकि फोर्ड का इस समय पूरा फोकस इलेक्ट्रिक व्हीकल पर है।

    इन ग्राहकों का नहीं होगा नुकसान

    सभी Ford Fiesta ग्राहक वाहन जो पहले ही ऑर्डर किए जा चुके हैं उन्हें बनाया और डिलीवर किया जाएगा। हालांकि, उन गाड़ियों की कितने समय सीमा के भीतर डिलीवर किया जाएगा इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। हालांकि, कंपनी ने अपने सभी डीलरों को इंटरनल मेल के जरिए नई जानकारी दी है, जहां डीलर उन ग्राहकों को पूरा सपोर्ट करेंगे। इसके अलावा, फिएस्टा के प्रोडक्शन को बंद करने के साथ कोलोन प्लांट में आईसीई इंजन के प्रोडक्शन को भी चरणबद्ध रूप से समाप्त कर दिया जाएगा।

    जबकि कार निर्माता ने स्पष्ट रूप से बंद करने का कारण नहीं बताया है। इसकी बिक्री अभी भी यूके जैसे कुछ बाजारों में मजबूत हो रही है, जहां यह शीर्ष 10 सबसे अधिक बिकने वाली कारों में शामिल है। इंडियन मार्केट में Ford Fiesta पहली बार 1999 में Ikon सेडान के रूप में भारत आई थी, जो वास्तव में, चौथी पीढ़ी की Fiesta थी। यह अपने शक्तिशाली 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन विकल्प और फन-टू-ड्राइव डायनामिक्स के साथ जल्दी ही लोगों की पसंद बन गई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें

    Upcoming CNG Car: पेट्रोल की चिंता खत्म! मारुति और टोयोटा लेकर आने वाली हैं अपनी ये सीएनजी गाड़ियां

    अचानक बाइक का साइलेंस फट जाए तो क्या करें? ये टिप्स आसान बनाएगी आपकी राह