Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Compact SUV सेगमेंट में होगा धमाल, इस साल लॉन्‍च होंगी ये चार बेहतरीन गाड़ियां

    Updated: Sun, 21 Apr 2024 11:59 AM (IST)

    भारतीय बाजार में बजट एसयूवी सेगमेंट को काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। कई कंपनियों की ओर से Compact SUV सेगमेंट में कई बेहतरीन विकल्‍प ऑफर किए जाते है ...और पढ़ें

    Compact SUV सेगमेंट में इस साल लॉन्‍च हो सकती हैं ये चार गाड़ियां।
    Compact SUV सेगमेंट में इस साल लॉन्‍च हो सकती हैं ये चार गाड़ियां।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में Compact SUV सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा विकल्‍प दिए जाते हैं। इसी सेगमेंट के वाहनों को देश में काफी ज्‍यादा पसंद भी किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं साल 2024 में कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में किस कंपनी की ओर से किस एसयूवी को लॉन्‍च किया जा सकता है।

    Mahindra XUV 3XO

    महिंद्रा की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में XUV 3XO को लॉन्‍च किया जाएगा। इस एसयूवी को 29 अप्रैल 2024 को भारतीय बाजार में लाया जाएगा। कंपनी की ओर से हाल में ही इसके तीन टीजर जारी किए गए हैं। जिनमें एसयूवी के कई फीचर्स की जानकारी दी गई है। महिंद्रा की ओर से XUV 3XO को XUV 300 के फेसलिफ्ट वेरिएंट के तौर पर लाया जा रहा है। फिलहाल कंपनी इसके आईसीई वेरिएंट को लॉन्‍च करेगी, लेकिन कुछ समय बाद इसके इलेक्ट्रिक वेरिएंट को भी भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया जाएगा।

    Hyundai Venue Facelift

    हुंडई की ओर से भी Compact SUV सेगमेंट में वेन्‍यू को ऑफर किया जाता है। लंबे समय से यह एसयूवी भी भारतीयों की पसंद रही है। लेकिन इस साल इस एसयूवी का भी फेसलिफ्ट वेरिएंट भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है। जिसमें डिजाइन से लेकर फीचर्स तक में बदलाव किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वेरिएंट को साल के आखिर या अगले साल की शुरूआत में लॉन्‍च किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Tesla ने अपनी कारों की Price में की भारी कटौती, जानें क्‍या हैं नई कीमत

    Tata Nexon CNG

    टाटा की ओर से इस सेगमेंट में नेक्‍सन एसयूवी को ऑफर किया जाता है। मौजूदा समय में कंपनी इस एसयूवी को पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश करती है। लेकिन जल्‍द ही इसका सीएनजी वर्जन भी भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया जाएगा। कंपनी ने इसके सीएनजी वर्जन को फरवरी 2024 में हुए भारत मोबिलिटी में शोकेस किया था। जिसके बाद से उम्‍मीद की जा रही है कि इसे जल्‍द ही भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से नेक्‍सन सीएनजी को सितंबर से पहले पेश किया जा सकता है।

    खबरें और भी

    Kia Clavis

    साउथ कोरियाई कार निर्माता किआ की ओर से भी भारतीय बाजार में इस साल कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर क्‍लाविस को लाने की तैयारी की जा रही है। लॉन्‍च से पहले कंपनी इसकी टेस्टिंग कर रही है। जिस दौरान इसे कई बार सड़कों पर देखा जा चुका है। कंपनी अपनी इस नई एसयूवी को सोनेट और सेल्‍टॉस के बीच पोजिशन करेगी। इस एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ, ADAS जैसे कई फीचर्स को दिया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Maruti Suzuki Swift Facelift vs Old: 2024 मारुति स्विफ्ट और पुराने वेरिएंट में क्‍या है फर्क, जानें डिटेल