यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tata Nexon EV Facelift के वेरिएंट और कलर ऑप्शन की फुल डिटेल्स, जानें कब से शुरू हो रही बुकिंग
Tata Nexon EV facelift कीमत की बात करें तो Tata Nexon EV facelift की कीमत 15 लाख रुपये के आस -पास हो सकती है। हालांकि कंपनी इनके कीमतों की घोषणा 15 स ...और पढ़ें

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में टाटा सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। टाटा मोटर्स ने मौजूदा प्राइम और मैक्स वेरिएंट का नाम बदलकर मीडियम रेंज (एमआर) और लॉन्ग रेंज (एलआर) कर दिया गया है। अब वेरिएंट की बात करें तो टाटा नेक्सॉन ईवी फेसलिफ्ट में Creative+, Fearless, Fearless+, Fearless+ S, Empowered and Empowered+ वेरिएंट मिलता है।
Tata Nexon EV facelift
अगर आप कलर के शौकिन है तो आज हम आपके लिए Tata Nexon EV facelift के वेरिएंट वाइज कलर ऑप्शन की लिस्ट लेकर आए हैं। आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो कल से वाहन निर्माता कंपनी इस कार की बुकिंग चालू करने वाली है। आप मात्र 11 हजार रुपये में इस कार को बुक करा सकते हैं।

Tata Nexon EV facelift वेरिएंट वाइज कलर ऑप्शन
Creative+, Fearless, Fearless+, Fearless+ S, Empowered वेरिएंट में आती है। आप इस तस्वीर के जरिये समझ सकते हैं कि कौन से वेरिएंट में कौन सा कलर ऑप्शन उपलब्ध है।
Tata Nexon EV facelift फीचर्स
Tata Nexon EV facelift में फीचर्स के तौर 12.3 इंच का टचस्क्रीन मिलता है। जो आईसीई नेक्सॉन में मिलने वाली 10.25 इंच स्क्रीन से भी बड़ा है। इसके साथ ही इसमें दो -स्पोक इल्यूमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील मिलता है। इसमें नेविगेशन डिस्प्ले भी मिलता है। क्लाइमेट कंट्रोल , 360-डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार तकनीक, एक वायरलेस चार्जर, वॉयस कमांड, ओटीए अपडेट , वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एयर प्यूरीफायर, फास्ट चार्जिंग टाइप-सी पोर्ट, सिंगल-पेन सनरूफ, जेबीएल-ब्रांडेड साउंड सिस्टम मिलता है।
Tata Nexon EV facelift बैटरी पैक
इस कार में दो बैटरी पैक मिलता है। जिसको मीडियम और लार्ज नाम भी दिया गया है। इसमें पहले की तरह 30kWh की बैटरी पैक मिलती है। जबकि LR बड़ी बैटरी पैक के साथ आती है। वहीं मीडियम रेंज वाली ईवी में 325 किमी की रेंज देती है। जबकि लार्ज रेंज वाली बैटरी पैक के साथ आती है। जो सिंगल चार्ज पर 465 किमी की रेंज देती है।
खबरें और भी
Tata Nexon EV facelift संभावित कीमत
कीमत की बात करें तो Tata Nexon EV facelift की कीमत 15 लाख रुपये के आस -पास हो सकती है। हालांकि कंपनी इनके कीमतों की घोषणा 15 सितंबर को करने वाली है।
यह भी पढ़ें-
बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर बनवाएं अपना FASTag, एक्टिवेट करने के लिए रखें इन बातों का ध्यान
Tata Nexon EV facelift कितनी खास? जानिए वेरिएंट से लेकर रेंज तक की सारी डिटेल्स
.jpeg)
