Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गिरावट के बाद भी May 2024 में सबसे ज्‍यादा हुई Toyota Fortuner की बिक्री, Full Size SUV सेगमेंट में किसका रहा कैसा हाल, जानें डिटेल

    Updated: Thu, 20 Jun 2024 02:00 PM (IST)

    भारतीय बाजार में हर महीने बड़ी संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। बाजार में किसी भी दूसरे सेगमेंट के मुकाबले एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री सबस ...और पढ़ें

    May 2024 में किस कंपनी की Full Size SUV की हुई सबसे ज्‍यादा बिक्री। जानें डिटेल।
    May 2024 में किस कंपनी की Full Size SUV की हुई सबसे ज्‍यादा बिक्री। जानें डिटेल।

    HighLights

    1. May 2024 के दौरान कैसी रही Full Size SUV की बिक्री
    2. सेगमेंट में टॉप-5 एसयूवी की कुल 2919 यूनिट्स की हुई बिक्री
    3. बीते महीने Toyota Fortuner एसयूवी को सबसे ज्‍यादा ग्राहकों ने खरीदा

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश में हर महीने लाखों की संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। इनमें सबसे ज्‍यादा मांग एसयूवी सेगमेंट की होती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि May 2024 के दौरान किस कंपनी की किस Full Size SUV की सबसे ज्‍यादा मांग रही। टॉप-5 लिस्‍ट में कौन सी एसयूवी शामिल हुईं, इसकी जानकारी भी इस खबर में दे रहे हैं।

    Toyota Fortuner

    टोयोटा की ओर से Full Size SUV के तौर पर फॉर्च्‍यूनर को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी की May 2024 के दौरान कुल 2422 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसके साथ ही यह टॉप-5 फुल साइज एसयूवी की लिस्‍ट में नंबर-1 पोजिशन पर रही। लेकिन ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस एसयूवी की मांग में 16 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। पिछले साल May महीने में कंपनी ने इस एसयूवी की कुल 2887 यूनिट्स की बिक्री की थी।

    MG Gloster

    ब्रिटिश कार निर्माता एमजी मोटर्स की ओर से भारत में Full Size SUV सेगमेंट में ग्‍लॉस्‍टर को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी की May 2024 के दौरान कुल 135 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि May 2023 के दौरान ग्‍लॉस्‍टर की कुल 217 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी की बिक्री में 38 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

    यह भी पढ़ें- Mid Size SUV सेगमेंट में रही Mahindra, MG और Tata की मांग, जानें टॉप-5 का हाल

    Skoda Kodiaq

    स्‍कोडा की कोडियाक भी इस लिस्‍ट में तीसरे नंबर पर रही। कंपनी ने May 2024 के दौरान इस एसयूवी की कुल 185 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि पिछले साल इस एसयूवी की कुल 157 यूनिट्स की बिक्री भारतीय बाजार में हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने 18 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है।

    खबरें और भी

    Volkswagen Tiguan

    जर्मन कार कंपनी फॉक्‍सवैगन भी Full Size SUV सेगमेंट में Tiguan को ऑफर करती है। कंपनी की इस एसयूवी की May 2024 के दौरान कुल 102 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल के मुकाबले इस साल May में 40 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। May 2023 में टिगुआन की कुल बिक्री 171 यूनिट्स की थी।

    Jeep Meridian

    अमेरिकी एसयूवी कंपनी जीप की ओर से भी इस सेगमेंट में मेरिडियन को ऑफर किया जाता है। बीते महीने में मेरिडियन की कुल 75 यूनिट्स को भारतीयों ने खरीदा। जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 418 यूनिट्स की बिक्री की थी। बिक्री के मामले में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने 82 फीसदी की गिरावट दर्ज की है।

    यह भी पढ़ें- दो लाख रुपये की Down payment के बाद Honda Elevate के बेस वेरिएंट SV को घर लाएं, तो कितनी बनेगी EMI, जानें डिटेल