Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Global NCAP 2023 की रेटिंग में पीछे रह गई मारुति की ये पसंदीदा कार

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Wed, 05 Apr 2023 09:48 AM (IST)

    Global NCAP 2023 ग्लोबल NCAP के 2023 के पहले दौर के भारत के लिए सुरक्षित कारें की लिस्ट आ गई है। इसमें मारुति की सबसे पसंदीदा कार को सेफ्टी के मामले ...और पढ़ें

    Global NCAP 2023 की रेटिंग में पीछे रह गई मारुति की ये पसंदीदा कार
    Global NCAP 2023 की रेटिंग में पीछे रह गई मारुति की ये पसंदीदा कार

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। पहले के समय और अब के समय में काफी बदलाव आ चुका है। अब लोग कार लेने से पहले लुक और फीचर्स के बजाए सबसे पहले सेफ्टी का ख्याल रखते हैं। सेफ्टी लोगों के लिए पहली प्राथमिकता हो चुकी है। कार में सेफ्टी को जाचने के लिए NCAP द्वारा लगभग सभी कंपनियों की कारों का क्रैश टेस्ट किया जाता है। लेकिन इस बार WagonR और Alto K10 सेफ्टी में काफी पीछे है, इस लिस्ट में  लोगों की प्रिय वैगनार भी शामिल है।

    Global  NCAP 2023 रेटिंग

    आपको बता दें, ग्लोबल NCAP के 2023 के पहले दौर के 'भारत के लिए सुरक्षित कारें' अभियान के नतीजे आ गए हैं।  इसमें मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 और वैगनआर ने इस साल के टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन नहीं किया है। 2023 के लिए, ग्लोबल एनसीएपी ने सभी परीक्षण किए गए मॉडलों के लिए फ्रंटल और साइड सुरक्षा के लिए अपने क्रैश टेस्ट प्रोटोकॉल को अपडेट किया है। वहीं परीक्षण इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता नियंत्रण (ESC) प्रबंधन और पैदल यात्री सुरक्षा को भी मापते हैं, साइड इम्पैक्ट पोल सुरक्षा एक और एक नंबर है जो 2023 में शीर्ष स्तरीय रेटिंग के लिए आवश्यक है।

    Maruti Suzuki Alto K10 और Maruti Suzuki WagonR

    मारुति सुजुकी की ऑल्टो K10 को यात्री सुरक्षा के लिए सिर्फ दो स्टार और बाल सुरक्षा सुरक्षा के लिए 0 रेटिंग मिली है। हालांकि, कुछ लोगों के लिए चौंकाने वाले आंकड़े वैगनआर के लिए हो सकते हैं। भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी वैगनार लोगों के दिलो पर आज से ही नहीं कई सालों से राज करते आ रही है। यू कहे तो इंडियन मार्केट में वैगनआर सबसे अधिक सेल होने वाली कार में से एक है।

    ऑल्टो K10 की तुलना में, WagonR ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए एक स्टार पर और भी कम स्कोर किया है। इसके अलावा, वैगनआर ने बच्चों की सुरक्षा सुरक्षा के मामले में 0 स्टार रेटिंग हासिल किया है।

    खबरें और भी