Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खरीदने जा रहे हैं सेडान कारें, पहले जानें कौन से मॉडल्स हैं भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद

    By Sonali SinghEdited By:
    Updated: Sat, 27 Aug 2022 01:26 PM (IST)

    भारत में कई ऐसी सेडान कारें हैं जिन्हे भारत में खूब पसंद किया जाता है। इसमें सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला मॉडल मारुति का डिजायर है। तो चाहिए जानते ...और पढ़ें

    Top Sedan Cars की लिस्ट में आते हैं ये मॉडल्स
    Top Sedan Cars की लिस्ट में आते हैं ये मॉडल्स

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत में सेडान कारें हमेशा से पसंद की जाती रही है। अगर आपकी पहली पसंद भी एक सेडान कार है और आप इन दिनों एक शानदार मॉडल लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए यह खबर बहुत मददगार साबित हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले मॉडल्स कौन से हैं, जिसके आधार पर आप भी सही कार को खरीद सकें।

    Maruti Suzuki Dzire

    जुलाई महीने में हुई बिक्री के आधार पर मारुति सुजुकी डिजायर को भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। बीते महीने इसकी कुल 13,747 यूनिट्स की बिक्री हुई है। साथ ही इसकी बिक्री में जबरदस्त 31.30 प्रतिशत का उछाल देखा गया है। डिजायर में 1,197cc का इंजन मिलताहै जो 31.12 किमी प्रति किलोग्राम की माइलेज देने में सक्षम है। गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं जब डिजायर ने बिक्री में टॉप मारा है, इससे पहले भी कई बार मारुति डिजायर को भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया गया है।

    Tata Tigor

    सेडान कारों की लिस्ट में टाटा टिगोर भी एक बेहतरीन विकल्प है। यह दूसरी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार है और इसकी जुलाई में 5,433 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यहां गौर करने वाली बात है कि अपने बेहतरीन फीचर्स के कारण इस कार को सालाना आधार पर जबरदस्त 232.09 यूनिट्स की बढ़त मिली है। इस कार में आपको 26.49 किमी प्रति किलोग्राम की माइलेज मिलती है। साथ ही इसमें 1,199cc का इंजन दिया गया है।

    Hyundai Aura

    हुंडई ऑरा 20kmpl की माइलेज के साथ आती है, जिसमें 998 से लेकर 1197cc तक का इंजन देखने को मिलता है। बीते महीने 4,018 लोगों ने ऑरा को पसंद किया था। हालांकि, इसकी बिक्री में मामूली गिरावट आई है, लेकिन फिर भी यह तीसरी सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली सेडान कार है।

    खबरें और भी

    Honda City

    होंडा सिटी भी सेडान कारों में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाले मॉडल्स में से एक है। इसे 3,627 लोगों ने खरीद था। हालांकि, इसकी ग्रोथ में 13.18 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।1,498cc वाला यह मॉडल 24.1 kmpl की माइलेज के साथ आता है आए इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं।