Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maruti Suzuki Jimny को कम दाम में खरीदने का शानदार मौका! दिए जा रहे हैं अच्छे ऑफर्स

    By Yogesh SinghEdited By: Yogesh Singh
    Updated: Sun, 07 Jan 2024 11:00 AM (IST)

    मारुति सुजुकी जिम्नी पर शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं। Zeta वेरिएंट पर कंपनी 50 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 5000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही ...और पढ़ें

    मारुति सुजुकी जिम्नी पर अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    मारुति सुजुकी जिम्नी पर अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर्स की घोषणा की है। जिम्नी के स्पेशल थंडर एडिशन पर 2 लाख रुपये तक के डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। इसके अलावा कुछ अतिरिक्त डिस्काउंट भी इस पर उपलब्ध हैं। यहां इन्हीं के बारे में बताने वाले हैं।

    बता दें, मारुति के ये ऑफर 31 दिसंबर 2023 तक या फिर स्टॉक खत्म होने तक वैध थे और ऐसे में 31 दिसंबर निकल चुका है, तो ये डिस्काउंट स्टॉक खत्म होने तक जारी रहने वाले हैं।

    किस गाड़ी पर मिल रहा डिस्काउंट

    ध्यान देने वाली बात है कि जिम्नी के 2024 मॉडल पर डिस्काउंट ऑफर नहीं किया गया है, अगर आप 2023 मॉडल लेते हैं तो इसका लाभ लिया जा सकता है। पुराने मॉडल के Zeta वेरिएंट पर कंपनी 50 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है। इस हिसाब से कुल डिस्काउंट 55,000 हजार रुपये हो जाता है।

    ये भी पढ़ें- स्पोर्ट्स बाइक शौकीनों के लिए Kawasaki का तोहफा, इन पर मिल रहे हैं शानदार ऑफर्स; जानें डिटेल

    Top spec Alpha मॉडल पर कितनी छूट?

    जिम्नी के अल्फा वेरिएंट पर भी डिस्काउंट देने की बात कही गई है। इस पर 1.05 लाख का डिस्काउंट प्रदान किया जा रहा है। इसमें एक लाख रुपये का कैश और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस (Corporate bonus) शामिल है। बता दें ये डिस्काउंट एमटी और एटी दोनों ही ट्रांसमिशन के साथ आने वाली गाड़ियों पर उपलब्ध है।

    इंजन और ट्रांसमिशन

    मारुति सुजुकी जिम्नी में 1462cc का इंजन प्रदान किया जाता है यह इंजन 103.39 बीएचपी की शक्ति और 134.2 एनएम का पीक टॉर्क उत्पन्न करने का सामर्थ्य रखता है। गाड़ी में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। लगेज रखने के लिहाज से 211 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Upcoming Bikes: मार्केट में धमाल मचाने आ रही हैं ये मोटरसाइकिल, Yamaha YZF R1 सहित शामिल हैं ये नाम