यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
स्पीड ब्रेकर से अब ना हो परेशान ! अपनाएं ये दमदार सलूशन 10 से 12 एमएम तक बढ़ाए कार का ग्राउंड क्लीयरेंस
अगर आपको सेडान या हैचबैक कार चलाना पसंद है लेकिन स्पीड ब्रेकर आ जाने से आप परेशान हैं तो आपके इस परेशानी का सलूशन हम लेकर आए है। आज हम आपको बताएंगे कु ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप सेडान और हैचबैक गाड़ियों के शौकीन है लेकिन बार -बैर स्पीड ब्रेकर से परेशान हैं तो ये खबर बिल्कुल आपके काम की है। आप अपने कार में ग्राउंड क्लीयरेंस को बढा सकते है। जिससे आपको किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पडेगा।
कॉयल स्प्रिंग असिस्टर
आप कॉयल स्प्रिंग असिस्टर के जरिए अपनी कार का ग्राउंड क्लीयरेंस आसानी से बढ़ा सकते है। यह एक आसान और सस्ता रास्ता है। इसे कोई भी व्यक्ति अपनी कार के ग्राउंड क्लीयरेंस को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकता है. आपको बता दें असिस्टरको पॉल्यूरीथेन से टिकाऊ पदार्थ से बनाया जाता है। इसे स्प्रिंग कॉयल के बीच में लगाया जाता है। इसको एक बार लगाए जाने के बाद ये कॉयल के ट्रैवल को कम कर देते हैं। जिसके कारण ये हार्ड हो जाता है।
कार की ऊंचाई कितनी बढ़ सकती है
इसको लगवाने के बाद कार की ऊंचाई को कम से कम 10 से 15 एमएम तक बढ़ाया जा सकता है। बाजार में तो कई तरह के असिस्टर मिलते हैं लेकिन आप अच्छे क्वालिटी वाले असिस्टर्स की लाइफ करीब 50- हजार किलोमीटर तक होती है।

स्टीफर सस्पेंशन सेटअप
ग्राउंड क्लीयरेंस बढ़ाने का दूसरा तरीका स्टीफर सस्पेंशन सेटअप है। इसमे जो कंपनी कार में सस्पेंशन सेटअप को लगा कर देती है उसको हटा दिया जाता है। इसमें कार की ऊंचाई को 10 से 15 एमएम तक बढ़ाया जा सकता है. वहीं कुछ कंपनियों की ओर से कार के सेट को दिया जाने लगा है। अगर आप इसे अच्छे मैकेनिक से लगाएंगे तो करीब आपको 50 हजार रुपये तक का खर्च आ सकता है।
खबरें और भी
टायर और रिम
कई लोग कार के ग्राउड क्लीरेंस को बढ़ाने के लिए कार में बड़े टायर और रिम भी लगावाना पसंद करते हैं। हालाकि इसमें कई तरह का खर्च आता है। लेकिन इस,से भी कार की ऊंचाई को बढ़ाया जा सकता है। इससे कार को कुछ भी नुकसान नहीं होता । इससे कार की ऊंचाई को आसानी से 10 से 12 एमएम तक बढ़ाया जा सकता है।


