विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Harley-Davidson की मेड इन इंडिया बाइक हुई पेश, 440 सीसी इंजन के साथ बनेगी सबसे किफायती मोटरसाइकिल

By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
Published: Fri, 26 May 2023 07:37 AM (IST)

अगर तीन लाख के अंदर ये बाइक हो जाती है कि तो सच में ये हार्ले की सबसे सस्ती बाइक ...और पढ़ें

Harley-Davidson की ये किफायती बाइक जल्द होने वाली है लॉन्च
Harley-Davidson की ये किफायती बाइक जल्द होने वाली है लॉन्च

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Harley-Davidson मेड इन इंडिया मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। ये बाइक देश में होरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर कंपनी विकसित कर रही हैं। अगर आप भी कम कीमत में आने वाली किसी प्रीमियम बाइक की तलाश कर रहे हैं तो ये बाइक आपके लिए काफी किफायती साबित हो सकती है। इस बाइक का नाम Harley-Davidson X 440 है। आइये जानते हैं क्या कुछ है इसमें है खास?

कितनी हो सकती है कीमतें?

कीमत की बात करें तो हार्ले-डेविडसन एक्स 440 की कीमत 2.5 से 3 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होनी चाहिए। कंपनी इसे जल्द लॉन्च करने की तैयारियों में है। अगर तीन लाख के अंदर ये बाइक हो जाती है कि तो सच में ये हार्ले की सबसे सस्ती बाइक होगी। देश में मैन्युफैक्चर होने की वजह से इसकी कीमतें कम हो जाएंगी। रॉयल एनफील्ड की कीमतें भी इसी प्राइस रेंज में आती हैं।

दमदार होगी ब्रेकिंग सिस्टम?

बॉडीवर्क के नीचे, एक्स 440 एक ट्यूबलर फ्रेम द्वारा एक साथ फीचर किया जाता है, जिसमें सिंगल-डाउनट्यूब डिजाइन होता है। यह एक अपसाइड-डाउन फोर्क और प्रीलोड-एडजस्टेबल ट्विन शॉक एब्जॉर्बर पर सस्पेंडेड है। दोनों सिरों पर एक सिंगल डिस्क ब्रेक है, और डुअल-चैनल ABS स्टैण्डर्ड हैं।

कैसा होगा इंजन?

इंजन की बात करें तो इसमें 440 सीसी का एयर कूल्ड लिक्विड इंजन दिया गया है। यह रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (20hp/27Nm) की तुलना में अधिक पावरफुल और टॉर्की होने की संभावना है। रोडस्टर होने के नाते ये सिटी ड्राइव के लिए बेस्ट साबित हो सकती है।

अक्रामक लुक से लैस

दिखने में यह काफी बड़ी उपस्थिति के साथ एक सुंदर मोटरसाइकिल प्रतीत हो रही है। इसकी डिजाइन पुरानी XR1200 रोडस्टर्स से प्रेरित लगती है। ये बाइक मस्कुलर दिखने वाले फ्यूल टैंक के साथ काफी बड़ी दिख रही है। तस्वीरों की बात करें तो यह बाइक पारंपरिक लंबी और कम क्रूजर की तुलना में एक रोडस्टर बाइक ज्यादा दिखती है। इसमें टेलीस्कोपिक फोर्क के बजाय USD फोर्क दिए जा सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।