विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत में लॉन्च होगी Harley Davidson की सबसे सस्ती बाइक, कम कीमत में ABS और USD फोर्क्स जैसे फीचर्स

Published: Fri, 30 Oct 2026 10:51 AM (IST)

Harley Davidson X350T: Harley Davidson भारत में जल्द ही नई X350T को लॉन्च कर सकता है। इसका डिजाइन X440T जैसा ...और पढ़ें

Image: RushLane

Image: RushLane

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Harley Davidson भारत के लिए अपनी X440 Roadter का एक छोटे इंजन वाला वर्जन तैयार कर रही है। इस मोटरसाइकिल नाम X350T हो सकता है जिसे बिना किसी कवर के देखा गया है और इसका नया नाम इसके फ्यूल टैंक पर साफ देखा जा सकता है। Harley Davidson और Hero Motocorp मिलकर इस नई मोटरसाइकिल को बना रही है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव इंजन में हो सकता है।

डिजाइन और कलर ऑप्शन

X350T मोटरसाइकिल देखने में बिल्कुल X440T जैसी लगती है जिसमें इसके रोडस्टर रेशियो, गोल LED हेडलैंप, मस्कुलर फ्यूल टैंक और चौड़े हैंडलबार को बरकार रखा गया है। इस नई मोटरसाइकिल में नए ग्राफिक्स और एक ऑरेंज कलर स्कीम मिलती है। बाकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कलर ऑप्शन में ब्लैक, रेड और मिलिट्री ग्रीन शामिल हैं।

क्या मिल सकते हैं फीचर्स?

इसमें USD फ्रंट फोर्क्स, ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर, डुअल चैनल ABS दिए गए हैं। इसमें पोट्रेट-ओरिएंटेड TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल और LED लाइटिंग सेटअप मिल सकता है। सिंगल-पीस सीट में पीछे बैठने वाले के लिए स्टेप्स प्रोफाइल दी गई है और छोटा फ्लाईस्क्रीन इसके रोडस्टर लुक को और भी बढ़ाती है। इस बाइक में इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी दी गई है जिससे पता चलता है कि इसमें राइड-बाय-वायर टेक्नोलॉजी शामिल होगी।

इंजन और परफॉर्मेंस

Harley Davidson X440T में 400cc का ऑयल-कूल्ड इंजन था मिलता है जो 27bhp की पावर और 38nm का टॉर्क जनरेट करता है जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। वहीं, नई X350T का इंजन लगभग 349cc का हो सकता है जिसमें 25bhp की पावर और 35nm का टॉर्क मिल सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

कीमत कलर और लॉन्च

मौजूदा X440T की एक्स-शोरूम कीमत 2.86 रुपए है और यह चार मोनो-टोन कलर ऑप्शन Vivid Black, Pearl White, Pearl Blue और Pearl Red में आती है। वहीं, X350T क साथ मिलने वाले कलर Black, Red और Military Green हो सकते हैं। आने वाले हफ्तों में इसके लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं, 350cc के दायरे में आने के बाद इसकी टैक्स में भी कटौती होगी जिससे यह बाइक और भी कम कीमत में लॉन्च हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Harley Davidson X440 को खरीदना हुआ महंगा, कितनी बढ़ गई कीमत?