Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Harley Davidson X440 बाइक तीन नए रंगों के साथ आई, 2.60 लाख रुपये है कीमत

    Updated: Wed, 21 Aug 2024 11:59 AM (IST)

    अमेरिकी दो पहिया निर्माता Harley Davidson की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन बाइक्‍स को ऑफर किया जाता है। कंपनी ने अपनी X440 बाइक को तीन नए रंगों के ...और पढ़ें

    Harley Davidson X440 बाइक में तीन नए रंगों को लॉन्‍च किया गया है।
    Harley Davidson X440 बाइक में तीन नए रंगों को लॉन्‍च किया गया है।

    HighLights

    1. हॉर्ले डेविडसन की ओर से X440 को तीन नए रंगों में पेश किया गया
    2. बाइक के Vivid और S वेरिएंट में ही इन रंंगों को ऑफर किया जा रहा है

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। बाइक निर्माता Harley Davidson की ओर से भारतीय बाजार में Hero Motocorp के साथ मिलकर X440 को ऑफर किया जाता है। कंपनी ने इस बाइक को तीन नए रंगों के साथ ऑफर किया है। किन वेरिएंट्स में नए रंगों को शामिल किया गया है। इनको किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    X440 को मिले नए रंग

    हॉर्ले डेविडसन की X440 बाइक को तीन नए रंगों के साथ ऑफर किया जा रहा है। कंपनी की ओर से बाइक में Mustard और Goldfish Silver को मिड वेरिएंट Vivid में दिया गया है। जबकि S वेरिएंट में Baja Orange रंग को शामिल किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Hero Destini 125 नए अवतार में जल्द मारेगी एंट्री, इस त्योहारी सीजन मार्केट में आने की उम्मीद

    पहले थे ये विकल्‍प

    नए रंगों को ऑफर करने से पहले कंपनी की ओर से Vivid वेरिएंट में Metallic Dark Silver और Metallic Thick Red रंगों को ऑफर करती थी और S वेरिएंट में सिर्फ एक रंग Matte Black को दिया जाता था। लेकिन अब Vivid वेरिएंट में चार और S वेरिएंट में दो रंगों का विकल्‍प ग्राहकों को दिया गया है। साथ ही Vivid वेरिएंट में स्‍टैंडर्ड तौर पर 3D medallion को भी ऑफर किया गया है।

    मिलता है दमदार इंजन

    Harley Davidson की ओर से X440 बाइक में 440 सीसी का एयर-ऑयल कूल्‍ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया जाता है। जिससे बाइक को 27 बीएचपी और 38 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक में 13.5 लीटर की क्षमता का फ्यूल टैंक दिया जाता है और कंपनी के मुताबिक इसे एक लीटर में 35 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। 

    खबरें और भी

    कीमत

    Harley Davidson की ओर से X440 को 2.40 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके Vivid वेरिएंट को 2.60 और S वेरिएंट को 2.80 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है। बाजार में इस बाइक का सीधा मुकाबला Triumph Speed 400, KTM 390 बाइक्‍स के साथ होता है।

    यह भी पढ़ें- 2024 Hero Xtreme 160R 4V भारतीय बाजार में लॉन्च, मिला डुअल-चैनल ABS