Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हीरो और होंडा दोनों कंपनियों का रहा नवंबर में जलवा, जानें कितने प्रतिशत हुई बढ़ोतरी

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Fri, 02 Dec 2022 06:16 PM (IST)

    Hero and Honda November sales हीरो और होंडा दोनों भारत में सबसे अधिक बिकने वाली कंपनियां है। इसका साफ असर नवंबर के सेल्स रिपोर्ट में देखने को मिल रह ...और पढ़ें

    Hero and Honda November sales : हीरो और होंडा दोनों कंपनियों का रहा नवंबर में जलवा
    Hero and Honda November sales : हीरो और होंडा दोनों कंपनियों का रहा नवंबर में जलवा

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने नवंबर में 3,73,221 यूनिट्स की ब्रिकी दर्ज की है, जिसमें 3,53,540 यूनिट्स की घरेलू ब्रिकी हुई है। आपको बता दे कंपनी ने जबकि 19,681 यूनिट्स का निर्यात किया है। कंपनी का मानना है कि एक सफल त्योहारी सीजन के कारण पिछले महीने हमारी ब्रिकी में काफी बढ़ोतरी हुई है।

    होंडा सेल

    इसके कारण ही होंडा ने पिछले महीने कुल मिलाकर पिछले साल के समान अवधि की तुलना में 38 प्रतिशत की कुल घरेलू बढ़ोतरी दर्ज की गई है। होंडा ने 2021 में कुल 2,56,174 यूनिट्स की ब्रिकी दर्ज की थी। शहर में अब पर्सनल वाहन की जरूरत बढ़ रही है. जिसके कारण हमारी ब्रिकी में तेजी बढ़ोतरी भी हो रही है।

    हीरो सेल

    हीरो की बात करें तो भारतीय बाजार में ये आज से ही नहीं कई सालों से राज करते आ रही है। स्कूटर और बाइक दोनों के मामले में ये कंपनी काफी आगे है। नवंबर 2022 में दोपहिया वाहनों की ब्रिकी 3,90,932 यूनिट्स की हुई है, वहीं इसकी तुलना पिछले साल के इसी अवधि से करें तो 12 प्रतिशत से अधिक है। कंपनी ने नवंबर 2021 में 3,49,393 यूनिट्स की बाइक और स्कूटर की सेल की थी।

    मोटरसाइकिल की ब्रिकी में 7 फीसदी की हुई बढ़ोतरी

    अक्टूबर 2022 में बेचे गए गए 4,54,582 यूनिट की तुलना में नवंबर की बिक्री में 14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी ने मोटरसाइकिल की ब्रिकी में 7 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 3,52,834 यूनिट की बिक्री दर्ज की, जबकि 88.5 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की है।

    खबरें और भी

    घरेलू बाजार में हुई बढ़ोतरी

    कंपनी की घरेलू ब्रिकी सालाना 15.50 प्रतिशत से बढ़कर 3,79,839 यूनिट हो गई,जबकि कुल निर्यात नवंबर 2021 के मुकाबले बीते महीने 45.97 प्रतिशत घटकर 11,093 यूनिट्स रह गई।

    ये भी पढ़ें-

    Maruti Suzuki : नवंबर में मारुति का रहा जलवा, घरेलू ब्रिकी में हुई 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी

    Anand Mahindra: देसी जुगाड़ वाली इलेक्ट्रिक बाइक पर आया आनंद महिंद्रा का दिल, कहा- दुनिया के लिए गजब की चीज