Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Hero Motocorp की पहली Flex Fuel मोटरसाइकिल दो दिन बाद होगी लॉन्‍च, महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 11:08 AM (IST)

    भारत में पेट्रोल की बढ़ती कीमत को चुनौती देने अब Hero Motocorp की ओर से Flex Fuel के साथ मोटरसाइकिल को लॉन्‍च किया जाएगा। किस तारीख को किस तरह की खासि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में लाखों की संख्‍या में रोज लोग मोटरसाइकिल का उपयोग करते हैं। जिनमें लाखों लीटर पेट्रोल का उपयोग किया जाता है। अब पेट्रोल की लगातार बढ़ रही कीमत से छुटकारा पाने के लिए Flex Fuel तकनीक वाली मोटरसाइकिल को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। किस निर्माता की ओर से किस मोटरसा‍इकिल को कब लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    लॉन्‍च होगी Flex Fuel मोटरसाइकिल

    देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Hero Motocorp की ओर से जल्‍द ही Flex Fuel तकनीक के साथ मोटरसाइकिल को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली यह पहली मोटरसाइकिल होगी जिसे फ्लेक्‍स फ्यूल के साथ लॉन्‍च किया जाएगा।

    केंद्रीय मंत्री करेंगे लॉन्‍च

    केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। साथ ही पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

    किस मोटरसाइकिल में मिलेगी तकनीक

    निर्माता की ओर से अभी इस पर ज्‍यादा जानकारी नहीं दी गई है कि किस मोटरसाइकिल को फ्लेक्‍स फ्यूल तकनीक के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। लेकिन उम्‍मीद है कि इस तकनीक के साथ Hero Splendor, Hero HF Dlx जैसी मोटरसाइकिल में ऑफर किया जा सकता है।

    क्‍या होगी खासियत

    फ्लेक्‍स फ्यूल तकनीक के साथ मोटरसाइकिल को 100 फीसदी ईथेनॉल पर चलाया जा सकता है। लेकिन भारत में फिलहाल 85 फीसदी ईथेनॉल के साथ चलने वाले इंजन को ऑफर किया जा सकता है। जिसमें एक लीटर पेट्रोल में 85 फीसदी ईथेनॉल और 15 फीसदी पेट्रोल होगा।

    खबरें और भी

    पहले हो चुकी है शोकेस

    निर्माता की ओर से 2024 में हुए भारत मोबिलिटी में इस मोटरसाइकिल को दिखाया जा चुका है। निर्माता की ओर से तब भी 85 फीसदी ईथेनॉल इंजन वाली फ्लेक्‍स फ्यूल मोटरसाइकिल को दिखाया गया था।  

    कब होगी लॉन्‍च

    निर्माता की ओर से इस तकनीक के साथ पहली मोटरसाइकिल को औपचारिक तौर पर तीन जून को लॉन्‍च किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- गाड़ी पर है चालान तो हो जाएं सतर्क, लापरवाही करने पर रद्द हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस