Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Hero की बाइक Passion का नया मॉडल हुआ लॉन्च, नए लुक और फीचर्स के साथ मिलेगा 71 का माइलेज

    Updated: Fri, 26 Jun 2026 04:30 PM (IST)

    Hero Passion Plus Disc: हीरो ने शानदार फीचर्स और डिस्क ब्रेक के साथ नई Passion+ Disc बाइक लॉन्च की है। 71 का माइलेज देने वाली इस बाइकी की कीमत 84.128 ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. नई Passion+ Disc आधुनिक डिजाइन और डिजिटल क्लस्टर के साथ।

    2. फ्रंट डिस्क ब्रेक, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स शामिल।

    3. 100cc इंजन 71kmpl माइलेज देता, कीमत ₹84,128।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hero Motocorp ने आज बिल्कुल नई Passion+ Disc लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक स्टाइलिश और कई फीचर्स के साथ भरपूर नया वेरिएंट है। शहरों में आने-जाने और रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाई गई यह बाइक परफॉर्मेंस, माइलेज और सुविधा का एक बेहतर मिश्रण है।

    मॉडर्न स्टाइलिंग और डिजाइन

    बिल्कुल नई Passion+ Disc एक नए अवतार और आधुनिक डिजाइन के साथ आई है। इसे आज के लोगों की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जबकि यह Passion सीरीज के अपने पुराने और खास अंदाज को भी बनाए रखती है। इस बाइक को और ज्यादा प्रीमियम बनाने के लिए इसमें पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

    इसके साथ ही, ग्राहकों को तकनीक से भरपूर और कनेक्टेड राइडिंग का अनुभव देने के लिए इसमें एक एडवांस इंटरफेस भी मिलता है।

    क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?

    नई Pasion+ Disc में फ्रंट डिस्क ब्रेक दिया गया है। यह सड़क की अलग-अलग स्थतियों में सटीक और तुरंत काम करने वाली सेफ ब्रेकिंग परफॉर्मेंस देता है। इसमें कई एडवांस फीचर्स शामिल हैं जैसे- रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर, कॉल-SMS अलर्ट के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, सर्विस रिमाइंडर, लो फ्यूल इंडिकेटर, ट्रिप मीटर, स्पीडोमीटर और ओडोमीटर रीडिंग।

    लाइट और स्टैंड सेफ्टी

    इस सेगमेंट में पहली बार बाइक में पावरफुल LED प्रोजेक्टर हेडलैंप दिया गया है जो रात के सफर और कम रोशनी में बेहतर विजिबिलिटी देता है। राइडर की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए इसमें इंजन कट-ऑफ के साथ साइड स्टैंड इंडिकेटर दिया गया है जो साइड स्टैंड लगे होने पर बाइक को आगे नहीं बढ़ने देता।

    खबरें और भी

    इंजन पावर और माइलेज

    इसमें 100cc का इंजन दिया गया है जो BS-VI और OBD-2 फेज A नियमों के मुताबिक है। यह इंजन 8000rpm पर 5.9kW की पावर और 6000rpm पर 8.05nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी की पेटेंटेड i3s टेक्नोलॉजी से लैस यह बाइक 71kmpl का माइलेज देती है। यह रोज आने-जाने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

    कंफर्ट और सुविधा

    रोजमर्रा के सफर को आसान बनाने के लिए नई Passion+ Disc में आरामदायक सीट दी गई है जो राइड और पिलियन दोनों को बेहतर आराम देती है। इसका रिलैक्स्ड राइडिंग ट्राएंगल थकान को कम करता है जिससे शहर में लंबे सफर भी आरामदायक हो जाते हैं। इसमें बड़ा स्टोरेज बॉक्स और सफर के दौरान कनेक्टेड रहने के लिए इन-बिल्ट USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।

    कलर ऑप्शन और कीमत

    मॉडर्न स्टाइल को और बेहतर बनाने के लिए Passion+ Disc आकर्षक डुअल-टोन कलर्स में उपलब्ध होगी- Heavy Grey, Nexnon Blue, Dark Industrial Grey और Pearl Red। यह नया वेरिएंट देश भर में 84,128 रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें- नए अपडेट्स के साथ आई TVS Ntorq 125 स्कूटर; मिले नए कलर्स और फीचर्स, कीमत 82,500 से शुरू