Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hero Mavrick X440 का Exhaust Note हुआ टीज, बेहतरीन इंजन और दमदार आवाज के साथ 23 जनवरी को मारेगी एंट्री

    Updated: Thu, 18 Jan 2024 05:30 PM (IST)

    Hero MotoCorp ने 23 जनवरी को अपनी नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी की है। कंपनी ने इसे Mavric नाम दिया है और ये Harley-Davidson X440 से अपना बेस साझ ...और पढ़ें

    Hero Mavrick X440 का Exhaust Note टीज हुआ है।
    Hero Mavrick X440 का Exhaust Note टीज हुआ है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hero Motocorp की ओर से 23 जनवरी को उसकी फ्लैगशिप मोटरसाइकिल Mavric X440 लॉन्च की जाएगी। कंपनी ने इसको लेकर तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। हीरो मावरिक अपने बेस को हार्ले-डेविडसन X440 के साथ साझा करेगी। कंपनी ने अभी इसके एग्जॉस्ट नोट के साथ कुछ महत्वपूर्ण जानकारी साझा की हैं।

    डिजाइन

    Mavric 440 एक रोडस्टर की तरह दिखती है इसमें एच-आकार के डेटाइम रनिंग लैंप के साथ एक नया एलईडी हेडलैंप दिया गया है। इसमें श्राउड और सिंगल-पीस सीट के साथ एक मांसल दिखने वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। Hero Mavric कुल मिलाकर X440 की तुलना में अधिक टेकी नजर आ रही है। कंपनी द्वारा अपनी इस फ्लैगशिप मोटरसाइकिल की दम पर युवा ग्राहकों को टार्गेट किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- 2024 Hyundai Creta इन मामलों में रह गई Kia Seltos से पीछे, खरीदने से पहले जान लीजिए फीचर्स और कीमत

    इंजन

    Hero Mavric 440 को पावर उसी इंजन से मिलती है, जो X440 पर काम कर रहा है। यह 440 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो ऑयल-कूल्ड है। यह 27 bhp की अधिकतम पावर और 38 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। उम्मीद है कि हीरो मावरिक की विशेषताओं के अनुरूप इंजन और गियरिंग को फिर से तैयार करेगा।

    यह भी पढ़ें- Hero Mavrick का नया Design Sketch आया सामने, इन खूबियों के साथ जल्द होगी लॉन्च

    खबरें और भी