Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hero MotoCorp की बिक्री में 42 फीसद की गिरावट, जानें मार्च महीने में कितने बेचे टू-व्हीलर्स

    By Ankit DubeyEdited By:
    Updated: Fri, 03 Apr 2020 09:19 AM (IST)

    Hero Motocorp ने मार्च 2020 की कुल बिक्री में 42 फीसद की गिरावट के साथ 334647 यूनिट्स की बिक्री की है। ...और पढ़ें

    Hero MotoCorp की बिक्री में 42 फीसद की गिरावट, जानें मार्च महीने में कितने बेचे टू-व्हीलर्स
    Hero MotoCorp की बिक्री में 42 फीसद की गिरावट, जानें मार्च महीने में कितने बेचे टू-व्हीलर्स

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Hero Motocorp ने घोषणा की है कि उसने मार्च 2020 की कुल बिक्री में 42 फीसद की गिरावट दर्ज की है। पिछले महीने कंपनी ने 334,647 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि मार्च 2019 में यह आंकड़ा 581,279 यूनिट्स का रहा था। देशभर में कोरोनावायरस लॉकडाउन के परिणामस्वरूप वाहनों की बिक्री में भारी गिरावट देखी गई है। घरेलू बाजार में बिक्री 42.7 फीसद की गिरावट के साथ 316,685 यूनिट्स की रही है, जबकि मार्च 2019 में यह आंकड़ा 553,302 यूनिट्स का रहा था। वहीं, दूसरी ओर निर्यात की बात करें तो पिछले महीने 35.7 फीसद की गिरावट के साथ 17,962 यूनिट्स का रहा था, जबकि मार्च 2019 में यह आंकड़ा 27,977 यूनिट्स का था।

    मार्च 2020 के लिए हीरो की मोटरसाइकिल्स में 42.9 फीसद की गिरावट के साथ 305,883 यूनिट्स रही हैं, जबकि मार्च 2019 में यह आंकड़ा 535,943 यूनिट्स का रहा था। वहीं, स्कूटर की बिक्री की बात करें तो पिछले महीने 33.6 फीसद की गिरावट के साथ 28,764 यूनिट्स की रही है, जबकि बीते वर्ष मार्च महीने में यह आंकड़ा 45,336 यूनिट्स का रहा था। दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता ने वित्त वर्ष 2019-20 में भी 11 फीसद की गिरावट के साथ 64,09,719 यूनिट्स की बिक्री की है, जबकि वित्त वर्ष 2018-19 में यह आंकड़ा 72,39,460 यूनिट्स का रहा था।

    इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प ने घोषणा की है कि नवीन चौहान को 1 अप्रैल, 2020 से तत्काल प्रभाव के रूप में हेड ऑफ सेल्स एंड आफ्टर सेल्स के तौर पर प्रमोट कर दिया है। नवीन और उसकी टीम के पास फिलहाल BS4 इन्वेंट्री को खत्म करने की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। एक बार 14 अप्रैल को यह लॉकडाउन खत्म हो जाए तो उनका पहला काम BS4 इन्वेंट्री को कम करने का होगा।

    हीरो ने अपने वैश्विक प्लांट के प्रोडक्शन को बंद कर दिया है। इतना ही नहीं कोरोनावायरस संक्रमण को रोकने के लिए हीरो 100 करोड़ रुपये की मदद भी कर रही है। हर रोज हीरो दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और गुजरात के कई क्षेत्रों में प्रवासी श्रमिकों और बेघर परिवारों को 10,000 से अधिक भोजन वितरित कर रही है। 

    खबरें और भी