यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hero Splendor+ Xtec 2.0 vs honda shine 100: 100 सीसी की इन दोनों बाइक्स में से कौन है बेहतर, जानें डिटेल
भारतीय बाजार में 100 सीसी सेगमेंट में कई बाइक्स को ऑफर किया जाता है। लेकिन इनमें से Hero Splendor+ Xtec 2.0 और Honda Shine 100 जैसी बाइक्स को सबसे ...और पढ़ें

HighLights
- 100 सीसी बाइक सेगमेंट में होता है Hero और Honda का मुकाबला
- Hero Splendor+ Xtec 2.0 vs honda shine 100
- दोनों बाइक्स की कीमत में भी 18 हजार रुपये का अंतर
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में 100 सीसी सेगमेंट की कई बाइक्स को ऑफर किया जाता है। इनमें Hero Splendor+ Xtec 2.0 और Honda Shine 100 जैसी बाइक्स शामिल हैं। हम इस खबर में आपको इन दोनों बाइक्स में किस तरह के फीचर्स को दिया जाता है। कितना दमदार इंजन मिलता है और इनको किस कीमत पर खरीदा जा सकता है, इसकी जानकारी दे रहे हैं।
कैसे हैं फीचर्स
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से कुछ समय पहले ही Hero Splendor+ Xtec 2.0 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। इस बाइक में कंपनी की ओर से आइडल स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियल टाइम माइलेज इंडीकेटर, सर्विस रिमांइडर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी चार्जर, हजार्ड लाइट, एलईडी लाइट्स और साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे फीचर्स को दिया जाता है। वहीं Honda Shine 100 में कंपनी की ओर से ईएसपी तकनीक, पीजीएम-एफआई तकनीक, इक्विलाइजर के साथ सीबीएस, लंबी और आरामदायक सीट, अलॉय व्हील्स, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ, स्ट्रॉन्ग ग्रैब रेल जैसे कुछ फीचर्स के साथ आती है।
कितना दमदार इंजन
Hero Splendor+ Xtec 2.0 में कंपनी की ओर से 100 सीसी का इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 7.9 बीएचपी और 8.05 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं Honda Shine 110 में कंपनी की ओर से 98.98सीसी का एसआई इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 5.43 किलोवाट की पावर और 8.05 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें नौ लीटर की क्षमता का पेट्रोल टैंक भी मिलता है। साथ ही सेल्फ/किक स्टार्ट को भी दिया जाता है। इसके दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक मिलते हैं।
यह भी पढ़ें- सिर्फ 27 महीनों में Kia की MPV Carens ने बनाया रिकॉर्ड, हर महीने हुई 5555 से ज्यादा ग्राहकों ने खरीदा
कितनी है कीमत
Hero Splendor+ Xtec 2.0 की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 82911 रुपये रखी गई है। वहीं Honda Shine 100 की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 64900 रुपये रखी गई है।
यह भी पढ़ें- Toll Tax Exemption: किस कैटेगरी के लोगों को नहीं देना पड़ता टोल, सरकार से मिलती है 100 फीसदी की छूट