Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hero VIDA V1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में वृद्धि, जानें न्यू प्राइस लिस्ट

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Sun, 04 Jun 2023 11:29 AM (IST)

    उदाहरण के तौर पर पहले अगर किसी ईवी में 3 किलोवॉट की बैटरी लगी हुई है तो उसपर सरकार 45 हजार रुपये तक की छूट देती थी लेकिन अब ये घटकर 30 हजार रुपये हो ग ...और पढ़ें

    Hero Vida Electric scooter न्यू प्राइस लिस्ट
    Hero Vida Electric scooter न्यू प्राइस लिस्ट

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। सरकार ने हाल ही में फेम-2 सब्सिडी में कटौती की है, जिसके कारण इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्टचरर्स अपने-अपने प्रोडक्ट की कीमतों में बढ़ोतरी कर रहे हैं। इसे क्रम में Hero VIDA V1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। अगर आप भी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आइये जानते हैं इसकी नई कीमतों के बारे में।

    कितनी महंगी हुई Hero VIDA V1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर?

    हीरो मोटोकॉर्प ने फेम-2 सब्सिडी में कटौती के चलते अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर Hero VIDA V1 Pro की कीमत में लगभग 6,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद अब आप

    फेम-2 सब्सिडी

    फेम-2 सब्सिडी के तहत पहले सरकार 15000 रुपये प्रति किलोवॉट के हिसाब से सब्सिडी देती थी, जो घटकर 10 हजार रुपये हो गई है। उदाहरण के तौर पर पहले अगर किसी ईवी में 3 किलोवॉट की बैटरी लगी हुई है, तो उसपर सरकार 45 हजार रुपये तक की छूट देती थी, लेकिन अब ये घटकर 30 हजार रुपये हो गया है।

    इन स्कूटर्स की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

    Hero VIDA V1 Pro के अलावा, टीवीएस आई क्यूब, ओला, एथर जैसे अन्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरर्स ने अपनी प्रोडक्ट की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है।

    Hero Vida V1 Pro में मिलते हैं ये एडवांस फीचर्स

    फीचर्स के तौर पर इसमें ब्लूटूथ, 4जी और वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ 7 इंच के टीएफटी टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है। इसके साथ ही इसमें एंटी-थेफ्ट अलार्म, ट्रैक माय बाइक, जियोफेंस, रिमोट इमोबिलाइजेशन, व्हीकल डायग्नोस्टिक्स और एसओएस अलर्ट जैसी कई सुविधाएं मिलती है।

    खबरें और भी

    सिंगल चार्ज पर मिलेगी 165 की रेंज

    Vida V1 Plus वेरिएंट की सीमा 143 किमी और V1 Pro की सीमा 165 km है।