Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    EICMA 2023: Hero Xoom 125R से उठा पर्दा, TVS NTorq 125 और Aprilia SR125 को मिलेगी टक्कर

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Tue, 07 Nov 2023 10:04 PM (IST)

    नया हीरो ज़म 125 आर 14 इंच के अलॉय व्हील और पूरे व्हीकल में सेक्योंशियल टर्न इंडिकेटर्स व ऑल-एलईडी लाइटिंग के साथ आएगा। मॉडल में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी क ...और पढ़ें

    Hero Xoom 125R को EICMA 2023 में पेश किया गया है।
    Hero Xoom 125R को EICMA 2023 में पेश किया गया है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hero MotoCorp ने EICMA 2023 मोटरसाइकिल शो में नए Xoom 125R स्पोर्टी स्कूटर को पेश किया है। नया Xoom 125R अपने सेगमेंट में अधिक परफॉरमेंस के साथ जबरदस्त फीचर्स और तकनीक प्रदान करता है। कंपनी के ये नई पेशकश भारतीय बाजार में पहले से मौजूद TVS NTorq 125 और Aprilia SR125 जैसे स्पोर्टी 125 सीसी स्कूटरों को टक्कर देगी। आइए, इसके बारे में जान लेते हैं।

    Hero Xoom 125R का डिजाइन

    नया हीरो ज़म 125 आर 14 इंच के अलॉय व्हील और पूरे व्हीकल में सेक्योंशियल टर्न इंडिकेटर्स व ऑल-एलईडी लाइटिंग के साथ आएगा। मॉडल में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के माध्यम से टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा। कंपनी का कहना है कि Xoom 125R का डिजाइन बाज की उड़ान से प्रेरित हैं।

    यह भी पढ़ें- पुराने चालान पेंडिग होने पर इस राज्य में नहीं मिलेगा PUC certificate, 1 दिसंबर से लागू हो रहा नियम

    Hero Xoom 125R का इंजन

    आगामी हीरो जूम 125आर को पावर देने के लिए नया 125 सीसी इंजन दिया जाएगा। मौजूदा मॉडल की तुलना में ये काफी पावरफुल होने वाला है। इसके अलावा कंपनी ने इंजन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है और इसकी लॉन्च टाइमलाइन अभी तक नहीं घोषित की गई है।

    यह भी पढ़ें- इस दिवाली घर लाएं 10 लाख से सस्ती ये 5-स्टार SUVs, सेफ्टी के साथ मिलेगा फीचर्स और परफॉरमेंस का कॉम्बो

    खबरें और भी