Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Honda 2Wheelers India ने दिसंबर 2023 में बेची 3 लाख से ज्यादा यूनिट, पिछले साल के मुकाबले 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Thu, 04 Jan 2024 10:00 AM (IST)

    होंडा की घरेलू बिक्री 286101 यूनिट रही जिसमें सालाना स्तर पर 22.71 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई जबकि दिसंबर 2022 में बेची गई 233151 यूनिट थी। दूसरी ओर कं ...और पढ़ें

    Honda 2Wheelers India ने दिसंबर 2023 में 3 लाख से ज्यादा यूनिट सेल की हैं।
    Honda 2Wheelers India ने दिसंबर 2023 में 3 लाख से ज्यादा यूनिट सेल की हैं।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने दिसंबर 2023 में बिक्री की बारे में बताया है। कंपनी ने पिछले साल दिसंबर महीने में बेची गई 250,171 यूनिट की तुलना में 27 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 317,123 यूनिट की कुल सेल की है, जिसमें घरेलू बिक्री और एक्सपोर्ट शामिल है। एक ओर दोपहिया वाहन बाजार में बिक्री की गति कम रही है, लेकिन HMSI द्वारा इसे पॉजिटिव नोट पर बंद किया गया है।

    Honda 2-Wheeler की सेल्स रिपोर्ट 

    होंडा की घरेलू बिक्री 286,101 यूनिट रही, जिसमें सालाना स्तर पर 22.71 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जबकि दिसंबर 2022 में बेची गई 233,151 यूनिट थी। दूसरी ओर कंपनी ने 31,022 यूनिट एक्सपोर्ट की हैं, जिसमें 82.27 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की गई। एक साल पहले इसी महीने के दौरान 17,020 से अधिक यूनिट विदेशों में भेजी गईं थीं।

    यह भी पढ़ें- UP को जल्द मिलेगी Ganga Expressway की सौगात, केवल 5 घंटे में तय होगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी

    Hero MotoCorp के बाद दूसरा स्थान

    होंडा टू-व्हीलर्स इंडिया ने 2023 कैलेंडर वर्ष के दौरान 43,84,559 यूनिट बेचीं। इसकी तुलना में, इसके सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी और मार्केट लीडर हीरो मोटोकॉर्प ने इसी अवधि के दौरान 54.99 लाख यूनिट्स बेचीं। जहां तक भारत में दोपहिया वाहनों की बिक्री का सवाल है, जापानी निर्माता दूसरे स्थान पर कायम है।

    2023 में पेश हुए ये मॉडल 

    कई नए और अपडेटेड लॉन्च के साथ होंडा के लिए 2023 घटनापूर्ण रहा। कंपनी ने होंडा एक्टिवा एच-स्मार्ट वेरिएंट के साथ-साथ शाइन 100 को भी पेश किया, जो अब तक की सबसे किफायती मोटरसाइकिल है। नई होंडा SP160 और Dio 125 भी 2023 में बाजार में आईं। प्रीमियम सेगमेंट में भी कंपनी ने नई Classic CB350, अपडेटेडGold Wing Tour और XL750 Transalp एडवेंचर टूरर लॉन्च की।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 2024 Kawasaki Eliminator 500 भारत में लॉन्च, 5.62 लाख रुपये है कीमत; जानिए फीचर्स और खासियत