Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Honda Amaze: होंडा के इस कार की हुई छप्पर फाड़ के बिक्री, पार किया 5 लाख का आंकड़ा

    By Sonali SinghEdited By:
    Updated: Wed, 07 Sep 2022 03:42 PM (GMT+05:30)

    Honda Amaze सेडान कार को भारत में 5 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा है। अमेज को 2013 में लॉन्च किया गया था और इसमें पेट्रोल और डीजल जैसे दो इंजन विकल्प द ...और पढ़ें

    Honda Amaze सेडान कार ने पार किया 5 लाख का आंकड़ा
    Honda Amaze सेडान कार ने पार किया 5 लाख का आंकड़ा

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Honda Amaze: कार निर्माता होंडा (Honda) की सेडान कार अमेज (Amaze) को भारत में खूब पसंद किया जा रहा है। कंपनी ने इस कार के 5 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। वर्तमान में मौजूद होंडा अमेज दूसरे जनरेशन का मॉडल है, जिसमें बोल्ड डिजाइन के साथ बड़ा केबिन और बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलता है। वर्तमान में होंडा अमेज की शुरुआती कीमत 6.62 लाख रुपये हैं।

    गौरतलब है कि होंडा अमेज को भारत में 2013 में लाया गया था, जबकि इसका न्यू जनरेशन मॉडल 2018 में भारत में लॉन्च हुआ था। इन दोनों मॉडल्स ने मिलकर भारत में 2021 के अंत तक 4.6 लाख यूनिट्स की बिक्री थी थी। वहीं, अकेले न्यू जनरेशन होंडा अमेज (New Gen Honda Amaze) मॉडल ने 2 लाख बिक्री का आंकड़ा पार किया था। अब 2022 में होंडा अमेज (Honda Amaze) की 5 लाख यूनिट्स बिकी है।

    होंडा अमेज में मिलता है i-VTEC इंजन

    नई अमेज के पावरट्रेन में 1.2-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन है, जो 90bhp और 110Nm का पीक टॉर्क प्रदान करता है, और एक 1.5-लीटर i-DTEC डीजल इंजन होगा। जो 100bhp की पावर और 200Nm का टार्क जनरेट करता है। अमेज में ट्रांसमिशन विकल्पों के लिए एक मैनुअल गियरबॉक्स और एक सीवीटी के बीच एक ऑप्शन मिलता है।

    कई लेटेस्ट फीचर्स से लैस है अमेज

    होंडा अमेज को E, S, V और VX जैसे चार वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। डिजाइन की बात करें तो अमेज में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ रिवाइज्ड फ्रंट बम्पर, एक ट्वीड फ्रंट ग्रिल और क्रोम सराउंड देखने को मिलता है। इसकें अलावा, लाइटिंग के लिए इस कार में LED हेडलैंप्स, फ्रंट फॉग लाइट और C-शेप LED टेललाइट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही ORVMs के साथ 15-इंच के एलॉय व्हील्स और न्यू पेंट स्कीम मिलता है। इसे पांच रंगों-प्लैटिनम व्हाइट पर्ल, गोल्डन ब्राउन मैटेलिक, लूनर सिल्वर, मॉडर्न स्टील मेटैलिक और मेटैलिक रेडिएंट रेड में खरीदा जा सकता है।

    खबरें और भी