दीवाली से पहले Honda City पर ₹1.71 लाख तक की छूट, Amaze पर भी मिल रहे बड़ा डिस्काउंट
अक्टूबर 2026 में Honda City पर सबसे ज्यादा 1.71 लाख रुपये, Honda Amaze पर 67,000 रुपये और दूसरी जनरेशन Amaze पर 58,000 रुपये तक के ऑफर्स रहे हैं।

होंडा कारों पर बंपर छूट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इस फेस्टिव सीजन में होंडा अपनी कारों पर बंपर डिसाउंट दे रही है। अक्टूबर 2026 में कंपनी अपनी तीन सेडान Honda City, तीसरी जनरेशन Honda Amaze और दूसरी जनरेशन Honda Amaze शानदार ऑफर्स दे रही है। यह तीनों ही कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है। इतना ही नहीं इनमें शानदार माइलेज भी मिलता है। आइए विस्तार में जानते हैं कि होंडा की किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
Honda Cars पर मिल रहे ऑफर्स
फेस्टिव सीजन अक्टूबर 2026 में कंपनी अपनी तीन सेडान Honda City, तीसरी जनरेशन Honda Amaze और दूसरी जनरेशन Honda Amaze पर आकर्षक ऑफर्स दे रही है। इन कारों पर मिलने वाले कुल बेनिफिट्स की बात करें तो Honda City पर सबसे ज्यादा 1.71 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है। वहीं, Honda Amaze पर 67,000 रुपये और दूसरी जनरेशन Amaze पर 58,000 रुपये तक के ऑफर्स रहे हैं।
कार का नाम | अक्टूबर 2026 में कुल बेनिफिट्स | शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत | अधिकतम एक्स-शोरूम कीमत |
|---|---|---|---|
Honda City | ₹1.71 लाख तक | ₹12 लाख | ₹21.36 लाख |
Honda Amaze (तीसरी जनरेशन) | ₹67,000 तक | ₹7.65 लाख | ₹10 लाख |
Honda Amaze (दूसरी जनरेशन) | ₹58,000 तक | ₹5.99 लाख | ₹7.80 लाख |
Honda City पर डिस्काउंट ऑफर
- Honda City भारतीय बाजार की पुरानी और लोकप्रिय सेडान में से एक है। अक्टूबर 2026 में इस कार पर ग्राहकों को 1.71 लाख रुपये तक का कुल डिस्काउंट मिल रहा है। ऐसे में अगर आप इस त्योहारी सीजन में प्रीमियम सेडान खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह ऑफर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।
- Honda City की प्रमुख खूबियों में इसका स्पेशियस और प्रीमियम केबिन शामिल है। इसमें बड़ा बूट स्पेस भी मिलता है। इसके अलावा, यह कार हाइब्रिड पावरट्रेन के ऑप्शन के साथ भी आती है।
- Honda City की एक्स-शोरूम कीमत 12 लाख रुपये से शुरू होकर 21.36 लाख रुपये तक जाती है। अक्टूबर में 1.71 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ यह कार खरीदने पर विचार किया जा सकता है।
Honda Amaze पर बेनिफिट्स

Honda की तीसरी जनरेशन Amaze पर अक्टूबर 2026 में 67,000 रुपये तक के कुल ऑफर्स मिल रहे हैं। तीसरी जनरेशन Honda Amaze में सोफिस्टिकेटेड लुक दिया गया है। इसका डिजाइन ऐसा रखा गया है, जो अलग-अलग तरह के ग्राहकों को पसंद आ सकता है। यदि आप रोजाना इस्तेमाल के लिए सेडान खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इस कार को अपनी पसंद के विकल्पों में शामिल कर सकते हैं। तीसरी जनरेशन Honda Amaze की एक्स-शोरूम कीमत 7.65 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप कीमत 10 लाख रुपये तक जाती है।
दूसरी जनरेशन Honda Amaze पर छूट

Honda की दूसरी जनरेशन Amaze भी इस महीने ऑफर्स के साथ उपलब्ध है। अक्टूबर 2026 में इस कार पर 58,000 रुपये तक के कुल बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। दूसरी जनरेशन Honda Amaze को एक प्रैक्टिकल और स्पेशियस सेडान के रूप में पेश किया गया है। इसमें स्मूद चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन और पर्याप्त बूट स्पेस मिलता है। दूसरी जनरेशन Honda Amaze की एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू होकर 7.80 लाख रुपये तक जाती है।
