Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Honda City और Amaze लेने का शानदार मौका, कंपनी दे रही है बंपर डिस्काउंट और कई ऑर्फेंस

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Fri, 07 Apr 2023 12:13 PM (IST)

    Honda City and Amaze हाल के दिनों में Honda Amaze के 10 साल पूरे हो गए है। होंडा ने हाल ही में भारत में अपने तीन मॉडलों को बंद कर दिया है और अपने लाइ ...और पढ़ें

    Honda City और Amaze पर कंपनी दे रही है बंपर डिस्काउंट
    Honda City और Amaze पर कंपनी दे रही है बंपर डिस्काउंट

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में होंडा आज से ही नहीं लोगों के दिलो पर कई सालों से राज करते आ रही है। वाहन निर्माता कंपनी अपनी कार को समय के साथ-साथ अपडेट करती रहती है। आपको बता दें, होंडा ने हाल ही में भारत में अपने तीन मॉडलों को बंद करके अपनी पूरी लाइनअप में बदलाव किया है। इसके साथ ही, होंडा के पोर्टफोलियो में अब दो मॉडल ब्रिकी के लिए उपलब्ध है। जिसमें सिटी और अमेज ब्रिकी के लिए शामिल है। लेकिन अब सेडान की ब्रिकी को जारी रखने के लिए, ब्रांड ने अप्रैल 2023 के लिए सिटी और अमेज दोनों पर ऑफर दिया है।

    कॉम्पैक्ट-सेडान अमेज

    आपको बता दें, कॉम्पैक्ट-सेडान अमेज से शुरू होकर कंपनी कई मॉडल पर छूट दे रही है। वो भी 17 हजार रुपये तक की। पांचवी पीढ़ी की होंडा सिटी में आपको 15 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें एक्सचेंज बोनस भी शामिल है। इसके साथ ही 6 हजार रुपये का ग्राहको को लॉयल्टी बोनस भी मिल रहा है और 4 से 5 हजार रुपये तक की कॉर्पोरेट छूट भी इसमें शामिल है।

    होंडा एसयूवी

    वहीं उपरोक्त ऑफर मॉडल, संस्करण, डीलरशिप और क्षेत्र के आधार पर भिन्न हो सकते हैं। आप इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए  आस-पास के डीलरशिप पर जाकर ले सकते हैं। देश भर में कुछ डीलरशिप ने भारत में आने वाली होंडा एसयूवी के लिए अनौपचारिक बुकिंग लेना शुरु कर दिया है।

    Honda Amaze

    आपको बता दें, हाल के दिनों में Honda Amaze के 10 साल पूरे हो गए है। पहली जनरेशन की Honda Amaze को अप्रैल 2013 में लॉन्च किया गया था और यह जल्द ही वाहन निर्माता का सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल बन गया। कंपनी ने पिछले एक दशक में अमेज के 5.3 लाख से अधिक की कार सेल की है। होंडा अमेज ब्रांड के कुल वॉल्यूम में 53 प्रतिशत हिस्सा है 

    खबरें और भी