Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्रेटा, सेल्टोस और ग्रैंड विटारा से कितनी सस्ती है Honda Elevate? प्राइस कंपैरिजन से समझें

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Mon, 04 Sep 2023 03:57 PM (IST)

    Honda Elevate vs Competition अगर आप होंडा एलिवेट की कीमतों की तुलना उसके करीबी राइवल्स हुंडई क्रेटा ग्रैंड विटारा किआ सेल्टॉस से करेंगे तो आपकी कन्फ्य ...और पढ़ें

    Honda Elevate Vs Creta Vs Seltos Vs Grand Vitara – प्राइस कंपैरिजन
    Honda Elevate Vs Creta Vs Seltos Vs Grand Vitara – प्राइस कंपैरिजन

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Honda ने आज 10 लाख 99 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर Honda Elevate को लॉन्च किया है। एलिवेट का मुकाबला हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, एमजी एस्टर, किआ सेल्टोस, फॉक्सवैगन ताइगुन, स्कोडा कुशाक और आगामी सिट्रोएन सी3 जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देगी। इस ऑर्टिकल में हम होंडा एलिवेट का Creta, Seltos, Grand Vitara से प्राइस कंपैरिजन करने जा रहे हैं।

    Honda Elevate फीचर्स

    होंडा एलिवेट में एक से बढ़कर एक एडवांस फीचर्स मिलते हैं। एलिवेट में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ फ्री-स्टैंडिंग 10.25-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, साथ ही 7-इंच सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। एलिवेट को केवल सिंगल-पेन सनरूफ मिलता है, और जबकि इसके अन्य राइवल्स में से दो - स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन ताइगुन में भी सिंगल पेन सनरूफ मिलता है। अन्य सभी को पैनोरमिक सनरूफ मिलता है। सनरूफ के बिना एकमात्र मिड साइज एसयूवी Citroen C3 Aircross है।

    Honda Elevate Vs Creta Vs Seltos Vs Grand Vitara – Price Comparison

    Honda Elevate SV- 10,99,900

    Honda Elevate V- 12,10,900     CVT    13,20,900

    Honda Elevate VX - 13,49,900  CVT   14,59,900

    Honda Elevate ZX- 14,89,900   CVT   15,99,900

    हुंडई क्रेटा प्राइस

    Hyundai Creta के मैनुअल वर्जन के टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत 10.87 लाख रुपये से 15.17 लाख रुपये के बीच है। ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 16.33 लाख रुपये से 17.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    किआ सेल्टॉस प्राइस

    सेल्टोस बेस पेट्रोल मैनुअल की कीमत 10.90 लाख रुपये और टॉप-एंड पेट्रोल MT की कीमत 15.20 लाख रुपये है। वहीं, ऑटोमैटिक सेल्टोस सिंगल वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 16.20 लाख रुपये के बीच में है।

    ग्रैंड विटारा प्राइस

    ग्रैंड विटारा माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत 10.70 लाख रुपये से लेकर 17.07 लाख रुपये तक है। ऑटोमैटिक वेरिएंट 13.60 लाख रुपये से 17.07 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत के बीच है।