विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Honda ने मोटरसाइकिलों के लिए पेश किया ADAS, राइडर्स को मिलेंगे 10 एडवांस फीचर्स

Published: Fri, 06 Nov 2026 07:00 AM (IST)

Honda ने EICMA 2026 में 10 फीचर्स वाली Sensing Ride ADAS टेक्नोलॉजी पेश की, जो 2027 Africa Twin में मिलेगी।

होंडा ने पेश की मोटरसाइकिलों के लिए नई ADAS तकनीक सेंसिंग राइड

होंडा ने पेश की मोटरसाइकिलों के लिए नई ADAS तकनीक सेंसिंग राइड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Honda ने EICMA 2026 में मोटरसाइकिलों के लिए अपनी नई ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स / Advanced Driver Assistance Systems) टेक्नोलॉजी पेश की है। कंपनी ने इसे होंडा सेंसिंग राइड (Honda Sensing Ride) नाम दिया है। इस तकनीक की मदद से मोटरसाइकिल राइडर को आसपास चल रहे वाहनों की जानकारी, संभावित टक्कर की चेतावनी और जरूरत पड़ने पर ब्रेकिंग असिस्टेंस मिलेगी। इसमें मोटरसाइकिल के आगे और पीछे मिलीमीटर वेव रेडार सेंसर लगाए गए हैं। इस तकनीक को सबसे पहले अपनी 2027 Honda CRF1150L Africa Twin Adventure Sports में पेश करेगी। आइए विस्तार में जानते हैं कि यह तकनीक किस तरह से काम करेगी।

क्या है Honda Sensing Ride ADAS टेक्नोलॉजी?

होंडा सेंसिंग राइड कंपनी की कारों में मिलने वाली Honda Sensing टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है, जिसे खासतौर पर दोपहिया वाहनों के लिए तैयार किया गया है। इसमें फ्रंट और रियर रडार सेंसर आसपास के ट्रैफिक की निगरानी करते हैं। इस सिस्टम में कुल 10 फंक्शन दिए गए हैं, जो राइडिंग के दौरान सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने में मदद करेंगे। इनमें एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, टक्कर चेतावनी और आपातकालीन ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।

होंडा सेंसिंग राइड के 10 फीचर्स

Honda की नई ADAS टेक्नोलॉजी में राइडर की सुविधा और सुरक्षा के लिए कई एडवांस फीचर्स शामिल किए गए हैं।

  1. एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल (ACC): यह फीचर निर्धारित स्पीड बनाए रखने के साथ आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी रखने में मदद करता है।
  2. स्टॉप एंड गो के साथ ACC: धीमे ट्रैफिक में मोटरसाइकिल को जरूरत के अनुसार रोकने और ट्रैफिक आगे बढ़ने पर दोबारा चलाने में मदद करता है।
  3. ग्रुप राइड असिस्ट: ग्रुप में मोटरसाइकिल चलाते समय दूसरी बाइक्स के साथ उचित दूरी बनाए रखने में सहायता करता है।
  4. डिस्टेंस असिस्ट: एक्सीलरेटर देते समय मोटरसाइकिल के आगे चल रहे वाहन से दूरी को एडजस्ट करने में मदद करता है।
  5. फॉर्वर्ड कोलिजन वार्निंग: सामने चल रहे वाहन से संभावित टक्कर की स्थिति में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर चेतावनी दिखाता है।
  6. ब्रेक पल्स: आगे टक्कर की चेतावनी के साथ काम करता है और संभावित खतरे के प्रति राइडर का ध्यान आकर्षित करता है।
  7. इमरजेंसी ब्रेक असिस्ट: सामने से टक्कर का खतरा पहचानने पर राइडर द्वारा ब्रेक लगाने की स्थिति में ब्रेकिंग असिस्टेंस प्रदान कर सकता है।
  8. पीछे से टक्कर की चेतावनी: पीछे से वाहन करीब आने पर मोटरसाइकिल के इंडिकेटर्स फ्लैश करके पीछे चल रहे ट्रैफिक को अलर्ट करते हैं।
  9. पीछे की दूरी की जानकारी: पीछे से तेजी से करीब आ रहे वाहनों की जानकारी राइडर को देता है।
  10. ब्लाइंड स्पॉट की जानकारी: रियर रडार की मदद से ब्लाइंड स्पॉट में मौजूद वाहनों की पहचान करता है। इसकी जानकारी मिरर पर लगे इंडिकेटर के जरिए मिलती है।

दूसरी Honda मोटरसाइकिलों में कब मिलेगी ADAS?

Honda सबसे पहले अपनी 2027 CRF1150L Africa Twin Adventure Sports में Sensing Ride टेक्नोलॉजी देगी। कंपनी की योजना भविष्य में इस सिस्टम को अपनी दूसरी मोटरसाइकिलों तक पहुंचाने की भी है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने अन्य मॉडल्स में इसे पेश करने की समयसीमा या उनके नामों का खुलासा नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- Honda ने पेश किया नया स्कूटर ADV 125; मिलेगा 47km का माइलेज, हीटेड ग्रिप्स जैसे फीचर्स और 4 कलर ऑप्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।