Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    24 सितंबर 1948 को हुई थी Honda की शुरुआत, पिस्‍टन बनाने से लेकर गाड़ी और बाइक बनाने तक, ऐसे खड़ी हुई कंपनी

    Updated: Tue, 24 Sep 2024 11:00 AM (IST)

    जापानी वाहन निर्माता Honda भले ही आज दुनियाभर में अपनी बेहतरीन कारें स्‍कूटर और मोटरसाइकिल बनाने के लिए अलग पहचान रखती है। लेकिन कंपनी की शुरुआत इंजन ...और पढ़ें

    होंडा ने किस तरह शुरू किया था सफर, जानें डिटेल।
    होंडा ने किस तरह शुरू किया था सफर, जानें डिटेल।

    HighLights

    1. 24 सितंबर 1948 से शुरू हुआ था होंडा का सफर
    2. सोइचिरो होंडा ने पिस्‍टन बनाने से की थी शुरुआत

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत सहित दुनिया के कई देशों में बेहतरीन तकनीक, दमदार इंजन और आकर्षक डिजाइन वाले वाहनों को ऑफर करने वाली Honda कंपनी ने आज लंबा सफर पूरा कर लिया है। 76 साल पहले शुरू हुई कंपनी ने किस तरह अपनी शुरुआत की थी। भारत में कंपनी ने कब अपना सफर शुरू किया था। कितने साल पहले कंपनी ने पहली गा़ी लॉन्‍च की थी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    76 साल पहले शुरू हुआ था सफर

    Honda का सफर 76 साल पहले 24 सितंबर 1948 को जापान में शुरू हुआ था। तब कंपनी को सोइचिरो होंडा ने शुरू किया था। अपनी शुरुआत के समय कंपनी पिस्‍टन बनाती थी जिसके कुछ समय बाद होंडा ने सहायक इंजन वाली साइकिल को बनाने की शुरुआत की थी।

    यह भी पढ़ें- Honda भारत में लॉन्च करेगी नया स्कूटर; पेटेंट किया दायर, मॉडर्न और स्पोर्टियर होगा लुक

    संस्‍थापक ने खुद बनाया था इंजन

    इंजल वाली साइकिल बनाने के बाद जब होंडा को जापान के लोगों ने बेहतरीन रिस्‍पांस दिया तो उन्‍होंने एक कदम आगे बढ़ते हुए खुद से इंजन बनाने का काम शुरू किया। इसके लिए करीब एक मिलियन येन के साथ सोइचिरो होंडा ने होंडा मोटर कॉर्पोरेशन को शुरू किया।

    1953 में आई पहली बाइक

    24 सितंबर 1948 को होंडा मोटर्स के शुरू होने के करीब चार साल बाद 1953 में होंडा की ओर से C-100 बाइक को लॉन्‍च किया गया था। यह एक 100 सीसी की क्षमता की बाइक थी। जिसके बाद 1958 में कंपनी ने Super Cub नाम से पहला स्‍कूटर लॉन्‍च किया था। 

    खबरें और भी

    1959 में अमेरिका पहुंची होंडा

    साल 1959 में होंडा ने अपनी पहली डीलरशिप को अमेरिका में शुरू किया था। कंपनी ने तब 750 सीसी की सुपरबाइक Honda CB 750 को लॉन्‍च किया था। जिसमें डिस्‍क ब्रेक से लेकर इलेक्ट्रिक स्‍टार्ट जैसे फीचर्स दिए गए थे।

    1964 में हासिल की बड़ी उपलब्‍धि

    1961 तक कंपनी हर महीने एक लाख मोटरसाइकिल का निर्माण कर रही थी और 1964 में कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी वाहन निर्माता बन गई थी। सिर्फ सात साल में ही होंडा एक लाख से 10 लाख यूनिट्स को हर महीने बना रही थी। किसी भी कंपनी के लिए तब यह बड़ी उपलब्धि थी।

    1984 में भारत आई थी होंडा

    होंडा मोटर्स को भारत आने में थोड़ा समय लगा और 1984 में होंडा ने हीरो मोटर्स के साथ मिलकर हीरो होंडा नाम की कंपनी बनाई और संयुक्‍त तौर पर पहली बाइक CD-100 को लाया गया था। यह बाइक देश की पहली फोर स्‍ट्रोक बाइक थी जिसे भारतीयों ने काफी ज्‍यादा पसंद किया था।

    1998 में होंडा ने लॉन्‍च की थी City

    होंडा मोटर्स सिर्फ दो पहिया वाहनों तक ही सीमित नहीं रही थी। कंपनी ने 1995 में देश में पहला प्‍लांट शुरू किया था और 1998 में पहली कार के तौर पर Honda City को लॉन्‍च किया था। यह वही कार है जिसके लॉन्‍च के 25 सालों बाद भी भारतीय काफी पसंद करते हैं।

    2001 में आया था Honda Activa

    1984 में हीरो के साथ मिलकर बाइक लॉन्‍च करने के बाद कंपनी ने 2001 में होंडा एक्टिवा नाम से ऐसे स्‍कूटर को लॉन्‍च किया था, जिसे देश में सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है। समय के बाद इसमें कई बदलाव किए गए और अब भी इस स्‍कूटर की हर महीने सबसे ज्‍यादा बिक्री होती है।

    यह भी पढ़ें- Honda Amaze Facelift दिसंबर तक हो सकती है लॉन्‍च, कॉस्‍मैटिक बदलावों के साथ मिल सकते हैं नए फीचर्स