Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tata Tiago EV : दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों से कितनी अलग है टाटा टियागो, लॉन्चिंग के बाद सामने आई ये जानकारी

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Thu, 29 Sep 2022 02:41 PM (IST)

    Tata Tiago EV में चार अलग -अलग चार्जिंग ऑप्शन मिलते है। इसमें कभी भी चार्ज करने के लिए 15A का प्लग पॉइंट मिलता है। इसके साथ ही 3.3 kW एसी चार्जर या 7 ...और पढ़ें

    दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों से कितनी अलग है टाटा टियागो
    दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों से कितनी अलग है टाटा टियागो

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। Tata Tiago EV: भारतीय बाजार में लॉन्च हो चूकी है। आज हम आपको इस कार से जुड़ी 5 खास बातों को बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप इस कार को अधिक बेहतर और आसानी से समझ सकते है।

    Tata Tiago EV  बैटरी

    आपको बता दें कंपनी ने टाटा टियागो ईवी में जबरदस्त बैटरी पैक दिया है। इसे दो बैटरी ऑप्शन में पेश किया गया है। जिसमें ग्राहक 19.2kWh बैटरी पैक और 24KWh बैटरी पैक को चुन सकते है।19.2kWh बैटरी पैक 60bhp की पावर और 110Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसके साथ इसे एक बार चार्ज करने में यह  250km की रेंज देती है। नई टियागो कुल चार ट्रिम्स -- XE, XT, XZ+ और XZ+ Tech Lux में आती है।

    ये भी पढ़ें - 

    Toyota Hyryder Vs Hyundai Creta : दोनों में सबसे अधिक कौन दमदार, कंपैरिजन देख आप भी हो जाएंगे हैरान !

    जल्दी करें! मौका छूट ना जाएं, Tata Tiago EV की बुकिंग 10 अक्टूबर से शुरू होगी, जानें कब होगी डिलिवरी

    Tata Tiago EV चार्जिंग ऑप्शन

    Tata Tiago EV में चार अलग -अलग चार्जिंग ऑप्शन मिलते है। इसमें कभी भी चार्ज करने के लिए 15A का प्लग पॉइंट मिलता है। इसके साथ ही  3.3 kW एसी चार्जर या 7.2 kW एसी होम फास्ट चार्जर भी है। ये केवल 30 मिनट के चार्ज के साथ कुल  35 किमी तक की दूरी चार्ज कर सकता है, और बैटरी को पूरी तरह से चार्ज करने में 3 घंटे 36 मिनट का समय लगता है। टाटा डीसी फास्ट चार्जिंग से सिर्फ 30 मिनट की चार्जिंग के साथ 110 किमी की रेंज को जोड़ सकता है और यह 1 घंटे 57 मिनट से भी कम समय में 10% -80% बैटरी चार्ज कर सकता है।

    Tata Tiago EV फीचर्स

    फीचर्स के तौर पर इस कार में ZConnect ऐप 45 कनेक्टेड कार जैसे रिमोट एसी ऑन/ऑफ तापमान सेटिंग, रिमोट जियो-फेंसिंग, कार लोकेशन ट्रैकिंग, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी रिमोट व्हीकल हेल्थ डायग्नोस्टिक्स, रियल-टाइम चार्ज स्टेटस, डायनेमिक चार्जर लोकेटर आदि मिलता है।

    खबरें और भी

    Tata Tiago EV इंटीरियर

    Tiago EV में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो हेडलैम्प्स, ऑटो फोल्ड के साथ इलेक्ट्रिक ORVM, क्रूज़ कंट्रोल और एक पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप बटन भी मिलता है। इसके साथ ही और भी कई बेहतरीन फीचर्स इसमें दिए गए है।

    Tata Tiago EV कीमत

    टाटा टियागो ईवी की कीमत भारतीय बाजार में  XE वेरिएंट के साथ 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती हैं और टॉप-स्पेक XZ+ के साथ 11.79 लाख रुपये तक जाती है। ये भारत में सबसे सस्ती ईवी में से एक होगी।