Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सेडान से लेकर ईवी तक गाड़ियों के होते हैं कई सेंगमेंट, जानिए किसकी क्या है खासियत

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Thu, 24 Nov 2022 08:07 AM (IST)

    ऑटोमोबाइल अब काफी तेजी से आगे बढ़ते जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कार में कितने प्रकार के सेगमेंट होते हैं। आज हम आपके लिए कारों के सेगमेंट के प् ...और पढ़ें

    क्या आप जानते है कार में कितने प्रकार के सेगमेंट होते हैं ?
    क्या आप जानते है कार में कितने प्रकार के सेगमेंट होते हैं ?

    नई दिल्ली , ऑटो डेस्क। अगर आप कार खरीदने जा रहे हैं तो सबसे पहले आपको ये जानना जरूरी है कि कार में कितने प्रकार के सेगमेंट होते हैं और कौन से सेगमेंट को क्या कहा जाता है। चलिए आपको एक-एक करके समझाते हैं।

    सेडान

    भारतीय बाजार में दिन प्रति दिन सेडान गाड़ियों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। ये सबसे कंफर्टेबल होती है। इतना ही नहीं इन गाड़ियों को लग्जरी कार में काउंट भी किया जाता है। इन कारों की लंबाई और चौड़ाई दोनों अधिक होती है। इनमें ग्राउंड क्लीयरेंस को कम रखा जाता है। ये केवल रोड ड्राइविंग के लिए होती है। इससे आप रफ ड्राइविंग के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। होंडा सिटी, बीएमडब्ल्यू 320 इसका उदाहरण है।

    मिनी वैन

    भारत में मिनी वैन का इस्तेमाल इतना नहीं होता है ना ये अधिक पॉपुलर होती है। एक वक्त में भारतीय बाजार में मारुति वैन और मैटाडोर ने इस सेगमेंट में राज किया था। इसमें कुल 8 लोग बैठ सकते हैं। इसे काफी कंफर्टेबल माना जाता है। लेकिन भारत में ऐसी गाड़ियों का इस्तेमाल कमर्शियली के लिए किया जाता है।

    एसयूवी

    भारतीय बाजार में आज के समय में एसयूवी राज रही है। ये 7 से 8 सीटर की होती है। पावर से लेकर कंफरटेबल दोनों में से कार दमदार होती हौ। ये हार्ड ऑफ रोडिंग के लिए भी काम आती है। इसका लुक और हाई ग्राउंड क्लेरियस लोगों को काफी पसंद आता है। उदाहरण के तौर पर एसयूवी, हेक्टर, सफारी , स्कॉर्पियो, थार है।

    खबरें और भी

    हैचबैक

    इस समय हैचबैक कारों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है। लोगों के द्वारा इन गाड़ियों को काफी पसंद किया जाता है। ये 5 सीटर में आती है और फैमली कार के लिए काफी बेस्ट मानी जाती है। इन्हें छोटे साइज और आरामदायक राइड के कारण पसंद करने की सबसे बड़ी वजह है। क्योंकि ये ट्रैफिक से आराम से निकल कर आ जाती है। स्विफ्ट, बलिनो, आई 20 इसका बेहतर उदाहरण है।

    कंवर्टिबल  कार

    भारतीय बाजार में इन कारों की ड़िमांड नहीं है या यू कहे तो इनका फैशन कम है। इसके पीछे इसका सबसे बड़ा कारण इन कारों की कीमत होती है। इनकी कीमत काफी अधिक होती है। कंवर्टिबल कारें वे होती हैं जिनकी रुफ को हटाया जा सकता है और उन्हें ओपन रुफ किया जा सकता है। बीएमडब्ल्यू, ऑडी और मर्सिडीज की कंवर्टिबल भारत में मिलती है पर उनकी कीमत के कारण भारत में ये काफी लिमिटेड है।

    पिकअप

    इन दिनों पिकअप फेमस होना शुरू हुई है। इसकी खासियत इसकी स्ट्रांग बॉडी है , ये ऑफरोडिंग कैपेसिटी और पावर में काफी बेहतर होती है। हाल के दिनों में इसूजू और अब टोयोटा ने भी अपने पिकअप ट्रक लॉन्च कर दिए है। इसके लुक के कारण लोग इसको काफी पसंद करते हैं।

    ईवी

    आज के समय में ईवी का चलन काफी तेजी से बढ़ते जा रहा है। वहीं भारतीय बाजार में कई बड़ी कंपनिया भी अपनी ईवी लॉन्च कर रही है । पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण लोग ईवी की ओर अपना रुख मोड़ रहे हैं। 

    कूप

    कूप एक दो दरवाजों वाली कार है, जो दिखने में सेडान के समान ही है। ये चार के बजाय दो दरवाजों वाली है। कूप कार में अक्सर दो या तीन लोगों के लिए पीछे की सीट होती है, लेकिन आपको पीछे बैठने के लिए अक्सर आगे की सीटों में से एक को मोड़ना पड़ता है।

    स्पोर्ट्स कार

    यह कार आपको देखने में ही स्पोर्टी लगती है। आपको बता दे स्पोर्ट्स कार सुपर कार से काफी मिलती-जुलती है क्योंकि सुपर कार स्पोर्ट्स कार भी हो सकती है। लेकिन दोनों में अंतर यही होता है कि स्पोर्ट्स कार प्रदर्शन और कीमत के मामले में सुपरकार से एकदम कम ही होती है।

    कैंपर वैन

    ये वैन अक्सर एक ट्रक चेसिस होती है, जिसे कैंपिंग के लिए ही बनाया गया है। इसे लोग अक्सर कैपिग के लिए ही इस्तेमाल करते हैं। 

    ये भी पढ़ें-

    टाटा नेक्सन ईवी मैक्स को टक्कर देने 2023 की शुरुआत में दस्तक देने वाली है महिंद्रा की दमदार इलेक्ट्रिक एसयूवी

    125 सीसी सेगमेंट में कौन अधिक दमदार Honda Shine और Hero Glamour? यहां पढ़ें कम्पैरिजन