Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    देश में कितने वाहन हैं रजिस्‍टर्ड, ICE वाहनों के मुकाबले Electric Vehicles का कैसा है प्रदर्शन, MoRTH ने दी जानकारी

    Updated: Wed, 11 Dec 2024 04:00 PM (IST)

    भारत में हर महीने लाखों वाहनों की बिक्री की जाती है। जिनमें से बड़ा हिस्‍सा ICE सेगमेंट के वाहनों का होता है। MoRTH की ओर से जानकारी दी गई है कि देश म ...और पढ़ें

    देशभर में अब तक कितने वाहनों का हुआ है रजिस्‍ट्रेशन, जानें डिटेल।
    देशभर में अब तक कितने वाहनों का हुआ है रजिस्‍ट्रेशन, जानें डिटेल।

    HighLights

    1. देश में अब तक 28 करोड़ से ज्‍यादा दो पहिया वाहनों का हुआ रजिस्‍ट्रेशन
    2. भारत में अब तक आठ करोड़ से ज्‍यादा चार पहिया वाहनों का रजिस्‍ट्रेशन हुआ
    3. करीब 31 लाख Electric Vehicles का देशभर में हो चुका है रजिस्‍ट्रेशन

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश में रोजाना हजारों यूनिट्स वाहनों की बिक्री की जाती है। कई वाहन निर्माताओं की ओर से बेहतरीन फीचर्स, कीमत के साथ अलग अलग तकनीक वाले वाहनों को ऑफर किया जाता है। MoRTH की ओर से संसद में जानकारी (MoRTH vehicle statistics) दी गई है कि अब तक देश में कितने वाहनों का रजिस्‍ट्रेशन (Vehicle registration data) हुआ है। इनमें से कितने वाहन ICE सेगमेंट में हैं और कितने Electric Vehicles (ICE vs EV performance) हैं। चार दिसंबर 2024 तक देशभर में कितने फीसदी इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्‍ट्रेशन किया जा चुका है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    संसद में दी गई जानकारी

    केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) की ओर से संसद में जानकारी दी गई है कि चार दिसंबर 2024 तक देशभर में कुल कितने वाहनों का रजिस्‍ट्रेशन किया जा चुका है। साथ ही यह भी बताया गया है कि रजिस्‍टर्ड हुए वाहनों में से कुल कितने वाहन ICE सेगमेंट के हैं और कितने वाहन Electric सेगमेंट के हैं।

    यह भी पढ़ें- नवंबर में त्योहारी सीजन और शादियों से खूब बिके दोपहिया वाहन, कारों की बिक्री में आई 13% की गिरावट

    कितने वाहनों का हुआ रजिस्‍ट्रेशन

    संसद में दी गई जानकारी के मुताबिक देशभर में चार दिसंबर 2024 तक कुल 36 करोड़ 40 लाख 16 हजार 734 वाहनों का रजिस्‍ट्रेशन हुआ है। जिसमें से 28 करोड़ 24 लाख 79 हजार 760 दो पहिया वाहन शामिल हैं। वहीं चार पहिया सेगमेंट में आठ करोड़ 15 लाख छह हजार 974 यूनिट्स वाहनों का अब तक रजिस्‍ट्रेशन किया गया है।

    कितनी है Electric Vehicles की संख्‍या

    जानकारी के मुताबिक 36 करोड़ 40 लाख से ज्‍यादा वाहनों में से करीब 31 लाख Electric Vehicles का देश में रजिस्‍ट्रेशन हो चुका है। जिनमें से 28 लाख 55 हजार 015 दो पहिया इलेक्ट्रिक स्‍कूटर और मोटरसाइकिल हैं। वहीं दो लाख 57 हजार 169 यूनिट्स इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहनों का रजिस्‍ट्रेशन चार दिसंबर 2024 तक किया जा चुका है।

    खबरें और भी

    क्‍या कहते हैं आंकड़े

    संसद में दी गई जानकारी के मुताबिक भले ही देश में लाखों की संख्‍या में इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्‍ट्रेशन हो चुका है लेकिन आंकड़ों के मुताबिक अभी भी लोगों की पसंद ICE सेगमेंट के वाहन हैं। EV Adoption Rate दो पहिया सेगमेंट में 1.01 फीसदी की है और चार पहिया में यह आंकड़ा सिर्फ 0.32 फीसदी का है।

    कई कंपनियां कर रही हैं तैयारी

    बाजार में Tata, Hyundai, Kia, MG, Mercedes, BMW, Audi, Volvo की ओर से ही Electric Cars and SUVs को ऑफर किया जाता है। वहीं दो पहिया सेगमेंट में Ola, Ather, Bajaj, Ward Wizard, Hero Vida, Revolt, Oben, TVS जैसे निर्माताओं की ओर से Electric Vehicle ऑफर किए जाते हैं। लेकिन जल्‍द ही Maruti Suzuki, Tata, Hyundai, Kia, MG, Ola, Bajaj की ओर से कई और इलेक्ट्रिक वाहनों को लाने की तैयारी की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- अगले पांच साल में दुनिया में नंबर वन हो जाएगा भारत का ऑटोमोबाइल बाजार, अमेरिका और चीन को कर देगा पीछे