Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kawasaki Ninja की ये बेबी स्पोर्ट बाइक कितनी दमदार? इसकी परफॉर्मेंस की क्यों हो रही इतनी चर्चा

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Sat, 04 Feb 2023 12:23 PM (IST)

    कावासाकी निंजा ZX-4RR में नया 399 सीसी इनलाइन फोर-सिलेंडर इंजन है जो निंजा ZX-25R के 250 सीसी यूनिट के बाद कंपनी का दूसरा सबसे छोटा फोर-पॉट इंजन है। Z ...और पढ़ें

    टॉर्क के मामले में यह बाइक निंजा 400 से 1एनएम कम है।
    टॉर्क के मामले में यह बाइक निंजा 400 से 1एनएम कम है।

    नई दिल्ली ऑटोडेस्क। बेबी स्पोर्ट्स बाइक कावासाकी निंजा ZX-4RR दिखने में निंजा 400 जैसे लगती है, जिसको हमने पहले भी कई बार देखा है। हालांकि यह गाड़ी परफॉर्मेंस के मामले में और भी ज्यादा दमदार है और इसमें कई ऐसी खासियत है जिसकी प्रशंसा किए बिना नहीं रहा जा सकता। इसलिए इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं उन खास बातों के बारे में जो इस नई बेबी स्पोर्ट्स बाइक में देखने को मिलती है। हालांकि, इंडिया में कब लांच होगा इसके बारे में कोई ऑफिशियल इंफॉर्मेशन नहीं है।

    कावासाकी निंजा ZX-4RR में नया 399 सीसी इनलाइन फोर-सिलेंडर इंजन है, जो निंजा ZX-25R के 250 सीसी यूनिट के बाद कंपनी का दूसरा सबसे छोटा फोर-पॉट इंजन है। ZX-4RR भारत में बेचे जाने वाले निंजा 400 के समान दिखता है, सिवाय इसके कि भारतीय मोटरसाइकिल में दो कम सिलेंडर और थोड़े ऊंचे सेट हैंडलबार हैं।

    दमदार इंजन पॉवर

    ZX-4RR लिक्विड-कूल्ड DOHC, 16-वॉल्व मोटर रैम-एयर डक्ट इनटेक के साथ आता है, जिससे बाइक की पॉवर आउटपुट को 80 hp तक बढ़ जाती है। इसका इंजन बड़े पैमाने पर 16,000 Rpm पर 36 एनएम की पीक टॉर्क जेनरेट करने मे सक्षम है। हालांकि, टॉर्क के मामले में यह बाइक निंजा 400 से 1एनएम कम है। निंजा ZX-4RR का डिज़ाइन अपने ट्विन-एलईडी हेडलाइट सेटअप के साथ निंजा 400 की काफी याद दिलाता है।

    कीमत की बात करें तो, अमेरिका में निंजा ZX-4RR की कीमत 9,699 USD डॉलर (लगभग 7.96 लाख रुपये) है। यह अमेरिका में निंजा 650 केआरटी संस्करण की तुलना में 1,200 अमरीकी डालर अधिक महंगी है।

    यह भी पढ़ें

    Hydrogen Fuel Cell Car: 2024 तक लॉन्च हो सकती है होंडा की पहली हाइड्रोजन कार

    Car Safety Features: 6 एयरबैग्स के साथ आती हैं ये सेफ्टी फीचर्स वाली कारें, लुक शानदार; इंजन दमदार

    खबरें और भी