Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bike Average : इन आसान टिप्स को फॉलो कर पता करें बाइक का एवरेज

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Sun, 06 Nov 2022 09:25 AM (IST)

    कई बार कंपनी जो माइलेज देने का दावा करती है वो अधिक होती है। इसलिए आपकी बाइक कितना एवरेज देती है ये आपको पता होना चहिए। इस खबर में आपको बाइक की एवरेज ...और पढ़ें

    Bike Average इन आसान टिप्स को फॉलो कर पता करें बाइक का एवरेज
    Bike Average इन आसान टिप्स को फॉलो कर पता करें बाइक का एवरेज

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। Bike Average: अगर आप ने हाल के दिनों में बाइक चलाने की शुरुआत की हैं और आप नहीं जानते कि आपकी बाइक कितना एवरेज देती है तो आपको घबराने की जरुरत नहीं है आज हम आपके इस परेशानी का हल लेकर आए हैं जिससे समझ कर आप अपनी बाइक के एवरेज को निकाल सकते हैं।

     

    बाइक के एवरेज को निकाले

    आज जो हम आपको तरीका बताने जा रहे हैं इसके जरिए आप बाइक के एवरेज को सही तरीके से पता लगा सकते है। सबसे पहले आप पेट्रोल पंप जाकर टैंक को फुल करवाएं। इसके बाद स्पीडोमीटर में बाइक के किलोमीटर को नोट करले। इसके अलावा अगर आप चाहते तो बाइक के ट्रिप मीटर को जीरो पर कर सकते हैं।

    बाइक को आराम से चलाएं

    जब आप एक बार बाइक की टंकी को फुल कर ले  और रीडिंग नोट कर ले उसके बाद आप जिस तरह से बाइक चलाते हैं वैसे ही बाइक को चलांए। बाइक चलाने के तरीके में किसी भी तरह का बदलाव न करें। अगर बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया है तो बाइक में पेट्रोल भराए या फिर बाइक को रिजर्व में चलाएं तभी पेट्रोल भरने वाले और बाइक की टंकी को फुल करवाएं।

    ऐसे मिलेगी एवरेज की जानकारी

    जब आप दोबारा पेट्रोल भरवाते हैं तो देखें आपकी में कितने लीटर पेट्रोल आया है। इसके बाद स्पीड मीटर  को चेक करें कि आपकी बाइक कितने किलोमीटर चली हुई है। किलोमीटर देखने को बाद उसे भरवाए गए तेल के मात्रा से भाग कर लें आपके बाइक की एवरेज निकल जाएगी।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - 

    Airless Tyre: अब टायर फटने और पंक्चर की टेशन को करें बाय! जानें इसमें क्या कुछ है खास

    कार का सस्पेंशन चलेगा सालों साल! बस अपनाएं ये आसान टिप्स

    Upcoming bike: जल्दबाजी न करें! बस कुछ समय का इंतजार, भारतीय बाजार में आने वाली है ये धांसू बाइक्स